ये मुस्लिम धार्मिक नेता रखता है 1000 गर्लफ्रेंड्स, कईयों का किया जबरन रेप, हुई 1075 साल की सजा
यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 अलग-अलग मामलों मं तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता अदनान ओकतार को इस्ताबुंल की एक अदालत द्वारा 1075 साल की सजा सुनाई गई है.....

यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 अलग-अलग मामलों मं तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता अदनान ओकतार को इस्ताबुंल की एक अदालत द्वारा 1075 साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदनान पर यौन उत्पीड़न, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी करने का आरोप लगाया है। करीब 236 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया और इनमें से 78 लोग को गिरफ्तार किया गया है।


महिलाओं को बुलाता था बिल्लियां
अदनान एक पंथ का प्रमुख है और अभियोजन पक्ष उसके संगठन के आपराधिक मानता है। वर्ष 2018 में देशभर में मारे गए छापे में ओकतार को दर्जनों मामलों में गिरफ्तार किया गया था। अदनान ओकतार लोगों का कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था। वह महिलाओं को बिल्लियां बुलाता था। अदनान टीवी शो में इन महिलाओं के साथ डांस भी करता था, जो प्लास्टिक सर्जरी कराई हुई थीं।

घर से मिली 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां
कोर्ट में सुनवाई के दौरान अदनान के बारे में कई राज और खौफनाक यौन अपराधों का खुलासा हुआ। अदनान ने दिसंबर में सुनवाई के दौरान जज को बताया था कि उसकी करीब 1000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा था कि महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्यार उमड़ रहा है। प्यार इंसान की खासियत है। यह एक मुसलमान की खूबी है। एक अन्य सवाल के जवाब में उसने कहा था, मैं बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता हूं।

जबरन करता था रेप
अदनान सबसे पहले वर्ष 1990 के दशक में दुनिया के सामने आया था। उस समय वह एक ऐसे पंथ का नेता था , जो कई बार सेक्स स्कैंडल में फंस चुका था। एक महिला ने उन पर जबरन रेप करने का आरोप लगाया था, उन्होंने बताया कि अदनान ने कई बार उनके और अन्य महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। कई महिलाओं के साथ जबरन रेप किया गया और उन्हें गर्भनिरोधक दवाओं को खाने के लिए मजबूर किया गया। अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi