scriptअनोखी प्रतियोगिता: इनाम में कार जीतने के लिए, इस महिला ने 50 घंटे तक किया ये.. | Unique Contest for win the car | Patrika News

अनोखी प्रतियोगिता: इनाम में कार जीतने के लिए, इस महिला ने 50 घंटे तक किया ये..

locationहरदाPublished: Apr 23, 2017 07:56:00 pm

Submitted by:

rajesh walia

ऑस्टिन की तीस वर्षीय महिला दिलिनी जयसूर्या ने यह साबित कर दिया क‍ि अगर कुछ करने की वाकई ठानो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

50 hours Kiss gift

50 hours Kiss gift

हाल ही में सोशल मीडिया पर फ्री में कार जीतने का एक दिलचस्‍प मामला सामने आया। इस अनोखी प्रतियोगिता को जीतकर एक लड़की को ऐसा इनाम मिला है, जो आपको हैरान कर देगा। ऑस्टिन के 96.7 kiss FM ने Kiss a KIA प्रतियोगिता को आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 20 लोगों ने भाग लिया। 
यह प्रतियोगिता KIA Optima LX कार को जीतने के लिए रखी गई थी। सभी प्रतियोगियों को अपने लिप्स कार से चिपका कर रखने थे। यह प्रतियोगिता इतनी आसान नहीं थी। इस प्रतियोगिता को जयसूर्या नाम की महिला ने जीत लिया। इस महिला ने कार को दो दिनों तक (50 घंटे) अपने होठों से चिपका कर रखा, और इनाम में कार जीत ली।
ऑस्टिन की तीस वर्षीय महिला दिलिनी जयसूर्या ने यह साबित कर दिया क‍ि अगर कुछ करने की वाकई ठानो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इस प्रतियोगिता में लगातार 50 घंटे तक कार को किस करती रहीं और अपने मकसद में कामयाब भी रहीं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो