अजब गजब

चौंकाने वाला खुलासाः इस मामले में पुरुषों से अभी भी पीछे हैं महिलाएं

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की एक ताजा रिसर्च में ये बातें सामने आई हैं कि रास्ता ढूंढने में महिलाएं पुरुषों से पीछे हैं।

May 25, 2018 / 04:57 pm

Priya Singh

चौंकाने वाला खुलासाः इस मामले में पुरुषों से अभी भी पीछे हैं महिलाएं

नई दिल्लीः आज के समय में महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं रहना चाहती हैं। वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चल भी रही हैं, मल्टीनेशनल कंपनी हो या खेतीबाड़ी हर जगह महिलाएं अपना अहम भागीधारी दिखा रही हैं। लेकिन ताजा सर्वे में एक महिलाओं को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ हैं।
इस मामले में पुरुषों से पीछे रह जाती हैं महिलाएं

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की एक ताजा रिसर्च में ये बातें सामने आई हैं कि जगह पर जाते समय पुरुष कोई न कोई शॉर्टकट ढूंढ लेता है, जबकि महिलाएं इसमें पीछे रह जाती हैं।
एेसे किया गया रिसर्च


यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च के तहत दो ग्रुप्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया गया। इसमें एक कंप्यूटर के जरिए एक वर्चुअल भूलभुलैया तैयार की गई। पुरुषों और महिलाओं के ग्रुप को इस भूलभुलैया के रास्ते दिखाए गए। इसके बाद दोनों ग्रुप से अपने-अपने रास्ते खोजने को कहा गया।
पुरुषों ने इस्तेमाल किया दिमाग, अपनाया शॉर्टकट


मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, पुरुषों ने इस टेस्ट में सबसे ज्यादा शॉर्टकट का इस्तेमाल किया और तेजी से अपनी मंजिल तक पहुंच गए। वहीं, महिलाओं ने उन्हीं रास्तों को चुना जिनपर उन्हें पूरा भरोसा था। इसका मतलब ये कि ऐसे मामलों में पुरुषों का दिमाग महिलाओं के मुकाबले काफी तेज चलता है।
महिलाआें को नहीं मिला रास्ता, भटकती रहीं


टेस्ट के दौरान कई महिलाएं भूलभुलैया में भटकती रहीं, उन्हें रास्ता ही नहीं समझ आ रहा था। जानकारों की मानें तो महिलाओं को भूलभुलैया का लेआउट समझ नहीं आया था। वहीं, पुरुषों ने इसे तुरंत समझ लिया। ऐसे में ये साबित होता है कि किसी एरियल व्यू या किसी टिपिकल मैप को पुरुष बेहद आसानी से समझ जाते हैं।

बता दें, अक्सर ये कहा जाता है कि रास्ता ढूंढने में पुरुष महिलाओं से आगे रहते हैं। महिलाओं की ड्राइविंग को लेकर भी सवाल उठाए जाते रहे हैं। कइर् बार लोग ये कहते हुए मिलते हैं कि महिला गाड़ी चला रही थी, इसलिए हादसा हुआ।
 

Home / Ajab Gajab / चौंकाने वाला खुलासाः इस मामले में पुरुषों से अभी भी पीछे हैं महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.