scriptऊंट ने सिखाया ऐसा स बक, कभी किसी को ओवरटेक नहीं करेगा ये शख्स, वीडियो वायरल | viral video camel kick bike rider man trying to overtake from wrong | Patrika News

ऊंट ने सिखाया ऐसा स बक, कभी किसी को ओवरटेक नहीं करेगा ये शख्स, वीडियो वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 07, 2020 07:17:31 pm

यातायात का एक ही नियम है कि ओवरटेक दायीं तरफ से किया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक बाइक सवार बायीं तरफ से ओवरटेक कर रहा तो ऊंट ने पुलिस का काम करते हुए बाइक सवार को यातायात के नियम सिखाए…..

camel.jpg

,,

यातायात नियमों का सभी को सख्ती से पालन करना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सकें। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को कई बार जान तक गवानी पड़ी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे है, जिसे देखकर आपकी एक घंटे तक तो हंसी नहीं रूकेगी।

 

https://twitter.com/susantananda3/status/1323817463167873025?ref_src=twsrc%5Etfw

यातायात के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सकें। देखा जाता है कि कई बार यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर इसका अंजाम कई बार सड़क हादसे होते हैं, जिसमें जान जाने भी जा सकती है। है। यातायात का एक ही नियम है कि ओवरटेक दायीं तरफ से किया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक बाइक सवार बायीं तरफ से ओवरटेक कर रहा तो ऊंट ने पुलिस का काम करते हुए बाइक सवार को यातायात के नियम सिखाए।

ये वो अनोखा पेड़ जिस पर लगते हैं 40 तरह के फल, इस पेड़ की कीमत होश उड़ा देगी आपकी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति कई ऊंटों को एक साथ कहीं ले जा रहे हैं। तभी एक बाइक सवार ऊंट की बाईं तरफ से ओवरटेक यानी आगे निकलने की कोशिश करता है। ऊंट को यह नागवार लगता है और वह अपने पिछले पैर से बाइक पर एक जोरदार लात मारता है। इससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाता है। हालांकि, उसे कोई चोट नहीं आती है, लेकिन ऊंट के किक से उसे समझ में आ जाता है कि दुर्घटना से देर सही। इसीलिए हमेशा यातायात के नियमों का पालन करें और कभी भी गलत दिशा से ओवरटेकिंग करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

इस शख्स ने सबसे पहले किया था चांद पर सु-सु, फिर हुआ बड़ा….!

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद करने के साथ ही जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही यातायात के नियम सिखाने वाले ऊंट की भी लोग जमकर तारीफ की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो