इंडोनेशिया में एक समाज ऐसा भी है, जहां की महिलाओं को धरती पर ही नरक जैसी ज़िंदगी जीनी पड़ती है। यहां के पापुआ गिनी द्वीप पर दानी नाम की एक जनजाति रहती है, जहां की महिलाओं को अपने पति की मौत के बाद काफी दुख-दर्द झेलने पड़ते हैं। दरअसल इस द्वीप पर रहने वाले दानी समाज के पुरुषों की मौत के बाद उनकी पत्नियों की उंगलियां काट दी जाती हैं। दानी समुदाय के लोग इस खतरनाक और दर्दनाक परंपरा के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। परंपरा के अनुसार जब घर के मुखिया की मौत होती है तो उसके शोक में परिवार की महिलाओं की उंगलियों को काट दिया जाता है।
मान्यताओं के मुताबिक महिलाओं की उंगलियां काटने के बाद मारे गए मुखिया की आत्मा को शांति मिलती है। मुखिया की मौत के बाद महिलाओं की उंगली काटने के लिए उनके दोनों हाथों की उंगलियों को रस्सी से बांधा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि ज़्यादा खून न बहे। उंगलियों को रस्सी से बांधने के बाद एक धारदार कुल्हाड़ी से उन्हें काट दिया जाता है। दानी समुदाय की महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस जानी-अनजानी परंपरा के खिलाफ इंडोनेशिया की सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए इस पर रोक लगा दी है। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अभी भी चोरी-छुपे कई महिलाओं की उंगलियों को काट दिया जाता है।