अजब गजब

प्लास्टिक की गुड़िया को नवजात का शव समझ लोग खा गए धोखा, पोस्टमार्टम में पता चली हकीकत

Weird Incident In Buldhana : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव की है घटना, नदी किनारे शव देख लोगों के उड़ गए थे होश
पुलिस ने छानबीन के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था

Jul 13, 2020 / 04:51 pm

Soma Roy

Weird Incident In Buldhana

नई दिल्ली। अगर नदी किनारे (Bank Of River) किसी नवजात बच्चे का शव मिले तो जाहिर-सी बात है सबके होश उड़ जाएंगे। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana, Maharashtra) जिले में भी हुआ। यहां बच्चे को मृत अवस्था में पड़ा था इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस को इसकी खबर दी गई। शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भी भेजा गया, लेकिन मामले में ट्विस्ट तब आया जब रिपोर्ट में पता चला कि ये किसी बच्चे का शव नहीं बल्कि प्लास्टिक की एक गुड़िया (Plastic Doll) है। जिसके अंदर से अचानक कपास और फोम निकलने लगा।
देखने में बिल्कुल नवजात की तरह लगने की वजह से आस—पास के इलाके के लोगों समेत पुलिस भी धोखा खा गई। उन्होंने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि खामगांव तहसील के बोरजवला गांव की एक नदी के पास एक नवजात के पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर जांच की गई। पुलिस के मुताबिक शव को देखकर लग रहा था कि बच्चा 7 या 8 माह का होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बॉडी को खामगांव अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने जब इसकी जांच की तो हैरतंगेज बात सामने आई। पता चला कि जिसे अभी तक सब बच्चे का शव समझ रहे थे। असल में वो एक प्लास्टिक की गुड़िया है। इसके अंदर स्पंज और फोम भरा हुआ। ये देखने में बिल्कुल बच्चे की तरह है। मगर इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर तरह—तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं। लोगों का आरोप है कि क्या पुलिस जांच में समझ नहीं पाई कि ये शव बच्चे का नहीं है, बल्कि एक खिलौना है। घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। लोग इसे शरारत बता रहे हैं।

Home / Ajab Gajab / प्लास्टिक की गुड़िया को नवजात का शव समझ लोग खा गए धोखा, पोस्टमार्टम में पता चली हकीकत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.