scriptयहां कलयुग में बचे इस एक मात्र राक्षस का लोग करते हैं सामना, लाखों आते हैं मंज़र देखने | weird russian mosquito festival | Patrika News

यहां कलयुग में बचे इस एक मात्र राक्षस का लोग करते हैं सामना, लाखों आते हैं मंज़र देखने

locationनई दिल्लीPublished: Dec 14, 2018 01:20:36 pm

Submitted by:

Priya Singh

इंसान और दूसरे जंतुओं का खून चूसने वाले मच्छर से जहां लोग नफरत करते हैं वहीं, रूस के बेरेजनिकी प्रांत के लोग मच्छरों का त्यौहार मनाते हैं।

 mosquito festival

यहां कलयुग में बचे एक मात्र राक्षस का लोग करते हैं सामना, लाखों आते हैं मंज़र देखने

नई दिल्ली। इस धरती पर कोई शख्स ऐसा नहीं होगा जिसे मच्छर अच्छे लगते हों। संसार के सभी भागों में पाए जाने वाले इस कीट को अगर कलयुग का राक्षस कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इंसान और दूसरे जंतुओं का खून चूसने वाले मच्छर से जहां लोग नफरत करते हैं वहीं, रूस के बेरेजनिकी प्रांत के लोग मच्छरों का त्यौहार मनाते हैं। चौंकिए मत यह सच है, यहां के लोग कई वर्षों से यह अनोखा त्यौहार मानते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि दुनिया के सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाले मच्छर को इस त्यौहार में सम्मानित भी किया जाता है। बेरेजनिकी प्रांत के लोग हर साल एक स्थानीय तालाब के पास यह त्यौहार मनाते हैं। यह उत्सव तीन दिनों तक चलता है। यहां ‘सबसे टेस्टी लड़की’ का खिताब भी दिया जाता है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि यह कैसा खिताब है? जानकर हैरानी होगी कि, इस उत्सव से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब बातें हैं। सबसे टेस्टी लड़की’ के चयन की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों को थोड़े कपड़े पहनकर तालाब में 20 मिनट खड़ा होना पड़ता है।

 

festival

इसके बाद प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मच्छरों का शिकार बनने वाली लड़की को विजेता माना जाता है। विजेता घोषित करने से पहले प्रतियोगिता के जज लड़की के शरीर का मुआयना करते हैं। गौरतलब है कि, इस प्रतियोगिता में मेडिकल इमरजेंसी को ध्यान में रखते हए डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहती है। हर साल अगस्त महीने में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा लेते हैं। बेरेजनिकी मच्छरों के सम्मान में त्योहार मनाने वाला एकमात्र शहर नहीं है। टेक्सस में भी हर साल ‘ग्रेट टेक्सस मच्छर महोत्सव’ आयोजित किया जाता है। इस त्यौहार को मनाने के पीछे कारण तो नहीं पता लेकिन यहां के लोगों के लिए यह त्यौहार उमंग और खुशी का होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो