अजब गजब

यहां लड़कियों के ऊपर परोसा जाता था खाना, बैन लगा तो होटल ने निकाला नया तरीका

4 Photos
Published: April 23, 2018 04:33:31 pm
1/4

यूं तो रेस्त्रां में खाना मंहगे से मंहगे क्राकरी सेट एवं सोने—चांदी के बर्तनों में परोसे जाते हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी होटल है जहां लड़कियों के शरीर पर खाना परोसा जाता था। ये जापान में स्थित है। यहां लड़कियों के शरीर को जिंदा प्लेट माना जाता था। हालांकि इस पर लगे बैन और तीखे विरोध के चलते होटल मैनजमेंट ने इसका नया तोड़ निकाल लिया है। अब वे जिंदा इंसानी शरीर की जगह उनके पुतले का इस्तेमाल कर रहे हैं।

2/4

जापान में बने इस होटल का नाम 'न्योताइमोरी एक्सपीरियंस' है। यहां बॉडी को प्लेट की तरह इस्तेमाल किया जाता था। यहां महिलाओं को एक बेंच पर लिटाकर उनके ऊपर खाना सर्व करने का चलन था। होटल के इस अजीबो गरीब तरीके से दुनिया के कई लोग शौक्ड हैं।

3/4

होटल प्रबंधन के मुताबिक इस तरह से इंसानी शरीर पर खाना परोसने का चलन जापान में काफी पहले से है। न्योताइमोरी शब्द का मतलब शरीर से बनी हुई प्लेट होती है। इसे बॉडी सुशी भी कहा जाता है। इस शब्द के आधार पर ही होटल का नाम रखा गया है।

4/4

होटल के मेन्यू में सबसे खास चीज यहां की सुशी मछली है। लोग यहां चाव से इस डिश को खाने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां पास्ता, नूडल्स आदि चाइनीस डिशेज मिलती हैं। इस होटल में ऐसे अजीब तरीके से खाना परोसने की पद्धति का कई लोगों ने विरोध भी किया। जिसके चलते चीन समेत कई होटलों में इसे बैन कर दिया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.