हर एक व्यक्ति इस दौड़ती-भागती जिंदगी में थकान महसूस करता है, जिसके चलते उसे रिलेक्स ( Relax ) की जरूरत होती है। ऐसे में इसके लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, जिनमें से मसाज एक है। इसी कड़ी में चीन ने मसाज करने का एक नया तरीका निकाला है।
दरअसल, जिन चाकू और छुरियों का इस्तेमाल सब्जी काटने के लिए किया जाता है उनका इस्तेमाल यहां मसाज के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा सांप के द्वारा दी जाने वाली मसाज भी काफी फेमस है। चलिए जानते हैं दोनों मसाज के बारे में।
चाकू और छुरियों से की जाने वाली इस मसाज का नाम 'नाइफ मसाज' है। इसके लिए तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि इस मसाज से दिमाग को शांति और शरीर की मांसपेशियों को आराम पहुंचता है।
चाकू को सीधे शरीर पर नहीं लगाया जाता। बल्कि, पहले शरीर को खास तरह के पतले कपड़े से ढका जाता है और फिर चाकू से मसाज की जाती है। ये पूरी तरह से सुरक्षित है। एक्सपर्ट मानते हैं कि चाकू की मदद से की जाने वाली ये मसाज नई नहीं है, बल्कि ये लगभग 2 हजार साल पुरानी है।
इसके अलावा एक और मसाज कफी फेमस है, जिसमें 50 किलो का सांप मसाज करता है। आपको सुनकर ये बड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन इस मसाज में ऐसा ही होता है।
इस मसाज में सांप को शरीर पर छोड़ा जाता है जो कि शरीर के ऊपर रेंगता है। सांप का वजन ज्यादा होता है, जिसके चलते सांप का वजन और उसका बॉडी का ठंडा टेंपरेचर बॉडी को रिलेक्स करने में मदद करता है।