scriptरातोंरात करोड़पति बना देती है ये व्हेल मछली, उल्टी से बनती है यह कीमती चीज, जानकर यकीन नहीें होगा | Whales vomit can change the fate of anyone, the price more than gold | Patrika News

रातोंरात करोड़पति बना देती है ये व्हेल मछली, उल्टी से बनती है यह कीमती चीज, जानकर यकीन नहीें होगा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 27, 2020 01:57:41 pm

किसी की भी किस्मत बदल सकती हैं व्हेल की उल्टी, कीमत सोने से भी ज्यादा, इस कीमती चीज को बनाने में किया जाता है इस्तेमाल। लोग इस कीमती चीज को पाने के लिए करते हैं बरसों तक इंतजार….

ambergris-10.jpg

उल्टी का नाम लेते ही हर किसी का मन खराब हो जाता है और उल्टी करने का मन होता है, लेकिन शायद ही आपको पता होगा है कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी जिसकी उल्टी रातोंरात करोड़पति बना देती है। लोग उसकी उल्टी पाने के लिए ना जाने कितने जतन करते हैं। क्योंकि एक बार इस जीव की उल्टी मिल जाए तो जीवन सफल हो जाता है। आप भी अब इस जीव के बारे में जानने को लेकर एक्साइटेड हो रहे होंगे तो आपको बता दें कि यह जीव एक व्हेल मछली है।

ambergris-5.jpg

क्यों इतनी महंगी होती है व्हेल की उल्टी
वाकई यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर व्हेल की उल्टी इतनी महंगी क्यों होती है। बता दें कि व्हेल की उल्टी निकलने के बाद एक पत्थर का रूप लेती हैं और इसमें से बेहद शानदार खुशबू आती हैं। इसका इस्तेमाल के दुनिया के बेहद महंगे परफ्यूम बनाने में किया जाता है। लोग व्हेल की उल्टी पाने के लिए लंबा इंतजार करते रहते हैं। क्योंकि अगर किसी को व्हेल की उल्टी का यह पत्थर मिल गया तो वह रातोंरात करोड़पति बन जाता है।

ambergris-4.jpg

वैज्ञानिक नाम एम्बरग्रीस
व्हेल के शरीर से निकलने वाले इस अपशिष्ट को कई वैज्ञानिक उल्टी बताते हैं तो कई इसे मल कहते हैं। यह व्हेल की आंतों से निकलता है, क्योंकि वह इसे पचा नहीं पाती है। कई बार यह पदार्थ रेक्टम के जरिए बाहर आता है, लेकिन कभी—कभी पदार्थ बड़ा होने पर व्हेल इसे मुंह से उगल देती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एम्बरग्रीस कहते हैं।

ambergris-3.jpg

लंबे समय तक रहती हैं सुगंध
व्हेल की उल्टी से बनाए इत्र में लंबे समय तक सुगंध रहती है। इसी वजह से वैज्ञानिक एम्बरग्रीस को तैरता सोना भी कहते हैं। इसका वजन 15 ग्राम से 50 किलो तक हो सकता है। इसका इस्तेमाल इत्र और अन्य सुगंधित पदार्थ बनाने में किया जाता है। प्रीचन मिस्त्र में लोग एम्बरग्रीस से अगरबत्ती और धूप बनाया करते थे। वहीं आधुनिक मिस्त्र में एम्बरग्रीस का उपयोग सिगरेट को सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है। प्राचीन चीनी इस पदार्थ को ड्रैगन की थूकी हुई सुगंध भी कहते हैं।

 

ambergris-2.jpg

इलाज में भी होता है इस्तेमाल
कहा जाता है कि पहले यूरोप के लोगों का मानना था कि एम्बरग्रीस का एक टुकड़ा लेने जाने से उन्हें प्लेग जैसी बीमारी रोकने में मदद मिलती थी। इस पदार्थ का इस्तेमाल भोजन का स्वाद बढ़ाने और कुछ देशों में शारीरिक पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इतना नहीं यूरोप के लोग एम्बरग्रीस का इस्तेमाल सिरदर्द, सर्दी, मिर्गी और अन्य बीमारियों के लिए दवा के रूप में करते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो