अजब गजब

नौ महीने तक मां के पेट में ऐसे वक्त गुजारता है बच्चा, करता है ऐसे-ऐसे काम

आखिर गर्भ में रहने के दौरान बच्चा क्या-क्या करता है?

Jan 09, 2019 / 09:44 am

Arijita Sen

नौ महीने तक मां के पेट में ऐसे वक्त गुजारता है बच्चा, करता है ऐसे-ऐसे काम

नई दिल्ली। वैसे तो दुनिया में हर रिश्ते की अपनी एक अलग अहमियत होती है, लेकिन मां और बच्चे का रिश्ता सबसे खास होता है। एक मां के लिए उसके बच्चे से बढ़कर कुछ नहीं होता है और किसी इंसान की जिंदगी में सबसे पहला स्थान मां का ही आता है।नौ महीने तक मां के पेट में रहने के बाद एक बच्चा जन्म ग्रहण करता है। कभी-कभार मां के साथ-साथ हमारे दिमाग में भी यह ख्याल आता है कि आखिर गर्भ में रहने के दौरान बच्चा क्या-क्या करता है? क्या सोचता है? यह एक बेहद रोचक सवाल है जिसका जवाब हम आज आपको देने जा रहे हैं।

1. यह तो हम सभी जानते हैं कि एक निश्चित उम्र तक हर बच्चा बिस्तर गीला करता है, लेकिन विशेषज्ञों का ऐसा कहना है बच्चा गर्भ मेंं रहने के दौरान भी सूसू करता है। जी हांं, तीन महीने के बाद से बच्चा मांं के पेट में ऐसा करने लगता है।

2. गर्भावस्था के 15 वें हफ्ते के बाद बच्चा खाने के स्वाद को पहचानने लगता है। मां जो कुछ भी खाती है वह उस तक पहुंचता है। मीठे का स्वाद उसे ज्यादा पसंद आता है।

3. 28 हफ्ते में बच्चा मां के पेट में ही आंखे खोलना शुरू कर देता है। ऐसा करके वह बाहरी दुनिया के बारे में जानकारी हासिल करता है।

4. गर्भ में बच्चा जम्हाई भी लेता है। दरअसल पेट में बच्चे का अधिकतर समय सोकर व्यतीत होता है। जब भी वह उठता है तो जम्हाई जरुर लेता है।

5. न केवल जम्हाई बल्कि बच्चा पेट में रहने के दौरान हिचकियां भी लेता है। गर्भावस्था के आखिरी दिनों मेंं मां बच्चे की हिचकी को महसूस कर पाती है।

Home / Ajab Gajab / नौ महीने तक मां के पेट में ऐसे वक्त गुजारता है बच्चा, करता है ऐसे-ऐसे काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.