scriptइस वजह से कोई शुभ काम करने से पहले क्यों खिलाया जाता है दही शक्कर, विज्ञान ने भी की इस बात की पुष्टि | Why people eat yogurt and sugar before going to auspicious work | Patrika News

इस वजह से कोई शुभ काम करने से पहले क्यों खिलाया जाता है दही शक्कर, विज्ञान ने भी की इस बात की पुष्टि

Published: Oct 06, 2018 01:55:36 pm

Submitted by:

Arijita Sen

क्यों किसी शुभ काम में जाने से पहले दही शक्कर खाने की परंपरा का पालन किया जाता है

दही शक्कर

इस वजह से कोई शुभ काम करने से पहले क्यों खिलाया जाता है दही शक्कर, विज्ञान ने भी की इस बात की पुष्टि

नई दिल्ली। परंपराओं और रीतियों का हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इन पर हमारा गहरा विश्वास है जिस वजह से हम इन्हें ना मानने या इंकार करने की गुस्ताखी नहीं करते हैं। हालांकि आज की नई पीढ़ी इनमें से कुछ चीजों को अंधविश्वास मानकर इनका पालन करने से कतराते हैं। जिनमें से कुछ हद तक सही भी है, लेकिन इसके साथ ही यह भी बता दें कि पहले के जमाने इन चीजों या नियमों को किसी खास मकसद से बनाया गया था। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इन्हें काफी हद तक सही माना गया है। एक ऐसी ही परंपरा के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे हम, आप सभी बचपन से मानते आ रहे हैं।

दही शक्कर

परीक्षा देने जाने से पहले या किसी शुभ काम के लिए निकलने से पहले दही शक्कर आप सभी ने खाया होगा। हिंदू धर्म में इस परंपरा का पालन काफी लंबे से होता आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि दही शक्कर खाकर निकलने से काम अच्छा होता है। बिना किसी विघ्न के वह पूरा हो जाता है। अब सवाल यह आता है कि क्या वाकई में इसका कोई वैज्ञानिक आधार है या यूं ही इसे लोग मानते आ रहे हैं। आइए देखते हैं विज्ञान इस बारे में क्या कहता है?

दही शक्कर

जब इंसान किसी विशेष काम के लिए घर से बाहर निकलता है तो उसे दिनभर शारीरिक और मानसिक शक्ति की जरुरत पड़ती है। अगर बॉडी में एनर्जी ही ना हो तो व्यक्ति काम कैसे करेगा। ऐसे में सिर्फ एक कटोरी दही-शक्कर बॉडी में एनर्जी लेवल को दुगना कर देता है।

दिनभर भले ही वह कुछ खाए या ना खाए दही शक्कर से उसका काम चल जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही में प्रोटीन की अधिकता होती है। इसके अलावा दही में कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर में एनर्जी लेवल बरकरार रखते हैं।

दही में शक्कर मिलाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है। इससे गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है और कमजोरी का अनुभव भी नहीं होता है। इससे पेट सही रहता है। यानि कि दही और शक्कर का कॉम्बिनेशन बिल्कुल परफेक्ट है। यही वजह है कि किसी भी शुभ काम में निकलने से पहले दही और शक्कर खिलाने की परंपरा का पालन किया जाता रहा है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो