अजब गजब

“पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”,पहली रात बिताने के बाद दुल्हन ने छोड़ दिया पति का साथ,रिसेप्शन में माइक पर बताया छोड़ने का कारण

लड़के लड़की ने पूरे रस्‍मों रिवाज के साथ शादी की थी लेकिन ये शादी सफल नहीं हो पाई क्‍योंकि आज के युवाओं की सोच है “पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”। पंजाब की रहने वाली ये दुल्हन जब शादी करके अपने पति के पास गई उसके बाद पहली रात बितते ही उसने सबके सामने दूल्हे के साथ रहने के लिए मना कर दिया।

Jul 22, 2017 / 11:28 am

guest user

भारतीय समाज में शादी का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यहाँ शादी कोई मजाक नहीं बल्कि एक संस्कार होता है। कहते हैं कि शादी गुड्डे गुडियों का खेल नहीं होती इसे अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लेकर ही समपन्‍न किया जाता है जिससे उनका साथ सात जन्मों तक रहता है। लेकिन यह बात तो पुरानी पीढ़ी के लिए सही थी। आजकल की युवा पीढ़ी ना ऐसी सोच में विश्वास रखती है ना ही ऐसी शादी में। पुराने जमाने में जहां लड़का-लड़की एक-दूसरे को बिना देखे शादी के बंधन में बंध जाते थे, आज के जमाने में जब तक लड़का-लड़की एक दुसरे को देख ना लें, एक दुसरे के बारे में अच्छे से जान ना लें तब तक शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं। अच्छे से देखने और जानने के बाद भी आज के समय में वह शादी कितने दिन चलेगी इस बात की कोई गारंटी नहीं है।
युवा पीढ़ी के लिए आज शादी के मायने बदल गए है। आज शादी फैशन में रहने वाले उन कपड़ों की तरह हो गई है जिन्हें हम तब तक पहनते है जब तक वह प्रचलन में है। आज लोग शादी का पवित्र रिश्ता भी तबी तक निभाते है जब तक उनका मन होता है, जब तक उन्हें एक-दूसरे की जरुरत होती है। अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले समाज में बदलते परिवेश के साथ शादी की परिभाषा भी बदल गई है। आज शादी लोगों के लिए संस्कार नहीं रहा बल्कि आज इन्टरनेट के इस दौर में लोगों की यही चाहत होती है कि वह अच्छे से ठोक-बजाकर की पुष्टि करें। शायद नहीं तभी तो आज जो खबर सामने आई है उसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए।
हाल ही में शादी से जुड़ा पंजाब में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने शादी के पवित्र रिश्ते की सारे मायने खत्म कर दिए। वहाँ की एक दुल्हन ने शादी की पहली रात अपने पति के साथ रहने के बाद उसके साथ जीवनभर रहने से इनकार कर दिया।केवल यही नहीं दुल्हन ने दुल्हे को क्यों छोड़ा, इसके लिए उसने इसका कारण भी बताया। इस बात का कारण जानकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और यह भी साफ हो गया कि आज के युवा के लिए शादी वास्तव में गुड्डे गुडियों का खेल ही है। 
जीवनभर साथ रहने से कर दिया इनकार

आपको बता दें 14 जुलाई को डबवाली के रहने वाले लड़के की शादी चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की के साथ राजपुरा के एक रेस्टारेंट में हुई थी। ये शादी लव मैरेज हुई थी जिसके कारण लड़की के माता पिता उस शादी में शामिल नही हुए। यह शादी गुरूद्वारे में हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष के करीबी रिश्तेदार ही शामिल थे। इन लड़के लड़की ने पूरे रस्‍मों रिवाज के साथ शादी की थी लेकिन यह शादी एक रात से ज्यादा नहीं चल पाई क्योंकि शादी के बाद दुल्हे के घर पर रखे गए रिसेप्शन में दुल्हन ने एकदम से माइक को पकड़कर सबके सामने ये एलान कर दिया की वे इस शादी से खुश नहीं है और पति के साथ नहीं रहना चाहती। दरअसल शादी समपन्न होने के बाद दूल्हे के घर पर रिसेप्शन रखा गया, सबकुछ अच्छा चल रहा था, तभी दूल्हन के इस ऐलान से चारों तरफ खलबली मचना तो लाजिमी था क्योंकि दोनों की लव मैरिज थी।


#रीति-रिवाजः इंद्रदेव को मनाने के लिए सवारी लेकर निकल पड़े घास भैरू

सब परेशान थे कि अचानक ऐसा क्‍या हो गया कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था। पुलिस को बुलाया गया फिर पुलिस ने पूरा मामला शांत करा दिया और लड़की से पति को छोड़ने का असली वजह पूछा गया। लड़की ने बताया की उसे पति पसंद नहीं है और वह डबवाली में नहीं रहना चाहती है। लड़की ने साफ तौर पर पुलिस को लिखित में एक पत्र लिखकर भी सौंप दिया कि वह अब तलाक चाहती है। यह देखकर लड़के ने उसे बहुत मनाने की कोशिश की, उसके सामने बहुत गुहार लगाई कि वह अपना फैसला बदल दे, लेकिन लड़की अपने फैसले पर अडिग रही और थोड़ी देर बाद लड़की अपने माता-पिता के साथ वहाँ से चली गई।

Home / Ajab Gajab / “पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”,पहली रात बिताने के बाद दुल्हन ने छोड़ दिया पति का साथ,रिसेप्शन में माइक पर बताया छोड़ने का कारण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.