मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल की महिला यना अनोखिना प्रेग्नेंट होने के लिए आईवीएफ तकनीक अपनाते हुए एक क्लिनिक पहुंची। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह बच्चे के पिता के रूप में उस शख्स को चाहती हैं जिससे वह प्यार करती है। इसके बाद उन्होंने पति के स्पर्म की जगह ब्वॉयफ्रेंड का स्पर्म इस्तेमाल कर डाला और प्रेग्नेंट हो गई।
इसके बाद पति ने मॉस्को में मौजूद क्लिनिक पर केस दर्ज करवा दिया। क्लिनिक को 4.2 लाख रुपए हर्जाने के रूप में देने पड़े हैं। ये पैसे नैतिक और वित्तीय तौर से नुकसान पहुंचाने के लिए दिया गया है। शख्स ने कहा कि वह अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा करता था। उसने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी उसके साथ ऐसा धोखा करेगी। मैं इस बात पर मुश्किल से विश्वास कर सका कि वह बच्चा, जिसे एक साल से मैं अपना समझ रहा था वह मेरा नहीं है। बता दें, पति-पत्नी अलग हो चुके हैं और अब नए रिलेशनशिप में हैं।