scriptसपने में ये महिला निगल गई थी हीरे की अंगूठी, सुबह हुई तो सपना सच हो चुका था | woman accidentally swallowed her engagement ring in her sleep | Patrika News

सपने में ये महिला निगल गई थी हीरे की अंगूठी, सुबह हुई तो सपना सच हो चुका था

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2019 04:02:05 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

कैलिफोर्निया का है मामला

ring

नई दिल्ली: इंसान दिन में काम करता है और रात को फिर आराम करता है। इस दौरान रात को हम दिन भर की थकान मिटाते हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि रात को ही हमें कई अच्छे और बुरे सपने भी आते हैं। सपने आना एक स्वाभाविक है। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक महिला ने जो सपना रात को देखा वो सुबह होने पर हकीकत बन चुका था।

ring.png

दरअसल, अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली जेना इवांस ने रात को एक एक सपना देखा कि वो और उनका मंगेतर एक तेज गति से चल रही ट्रेन में सफर कर रहे हैं, लेकिन तभी वहां कुछ लोग उसकी सगाई की अंगूठी छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए वो अंगूठी को निगल गई। हालांकि, ये महज सपना था। लेकिन जब इवांस की आंख खुली तो वो हैरान रह गई क्योंकि उसके हाथ में सगाई की अंगूठी नहीं थी।

ring1.png

वहीं इवांस ने तुरंत अपने मंगेतर को उठाया और रात के सपने के बारे में सबकुछ बताया। ऐसे में दोनों तुरंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को सबकुछ बताया। डॉक्टर ने इवांस का एक्स-रे किया तो उनके पेट में 2.4 कैरेट की हीरे की अंगूठी होने का पता चला, जिसके बाद डॉक्टर ने अंगूठी निकालने का काम शुरु किया। लेकिन इंवास के मंगेतर से एक मृत्यु होने से जुड़ा फॉर्म साइन करवा लिया। हालांकि, वो अंगूठी को सही तरीके से निकाल लिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो