script‘भोला मछली’ ने इस महिला को रातोंरात बनाया लखपति, दिलचस्प है मामला | woman became rich overnight after she caught a 52-kilogram fish | Patrika News

‘भोला मछली’ ने इस महिला को रातोंरात बनाया लखपति, दिलचस्प है मामला

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2020 08:54:58 pm

पश्चिम बंगाल में रहने वाली एक मछुआरण महिला की जो सालों से मछलियां पकड़ती आई हैं। हाल ही इस महिला ने एक बड़ी मछली को पकड़ा। साइज देखकर महिला के मन में ख्याल आया कि यह मछली तो हजारों में बिक जाएगी, लेकिन उसको क्या पता था कि यह मछली उन्हें एक झटके में लखपति बना जाएगी….

fish.jpg

अगर किस्मत बलवान हो तो इंसान रातोंरात लखपति बन जाता है। यह महज एक कहावत ही नहीं, बल्कि सच भी है। वहीं समय किसी को भी अमीर से गरीब बना सकता है। ये बात हम नहीं बल्कि हमारे बड़के यानी बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं। कहते हैं भगवान की लाठी में कोई आवाज नहीं आती है। अगर किस्मत खराब हो तो राजा से रंक बनने में भी वक्त नहीं लगता। पलभर में देखते ही देखते सब कुछ बदल जाता है।

सूर्य को जल चढ़ाने से होते ये 7 बड़े चमत्कार, मिलेगी ये फायदे और दूर होंगी बीमारियां

आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसकी किस्मत रातभर में पलट गई। बता दें कि हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल में रहने वाली एक मछुआरण महिला की जो सालों से मछलियां पकड़ती आई हैं। हाल ही इस महिला ने एक बड़ी मछली को पकड़ा। साइज देखकर महिला के मन में ख्याल आया कि यह मछली तो हजारों में बिक जाएगी, लेकिन उसको क्या पता था कि यह मछली उन्हें एक झटके में लखपति बना जाएगी।

अगर आपने देखें ये 5 सपने तो समझो हो गए मालामाल, आइए जानें

दरअसल, ये मामला पश्चिम बंगाल के परगना जिले के सुंदरबन इलाके की रहने वाली महिला पुष्पा का है। उन्होंने करीब 52 किलो वजनी मछली को पकड़ा। खास बात यह रही है कि ये मछली जिस प्रजाती है कि वह बहुत महंगी बिकती है। पुष्पा को इस मछली के 6200 रुपए प्रति किलो मिले। वजन के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को मछली के लिए 3 लाख से अधिक की रकम मिली। पुष्पा जब नदी में मछली पकड़ने गई तो उन्हें ये मछली दिखी और उन्होंने नदी में कूदकर इसे पकड़ लिया। स्थानीय लोग इस मछली को ‘भोला मछली’ के रूप में जानते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो