scriptइंसानों का खून पीती है ये महिला, ऐसे पड़ी आदत… बना लिया शौक | woman drinking human blood | Patrika News

इंसानों का खून पीती है ये महिला, ऐसे पड़ी आदत… बना लिया शौक

Published: Sep 07, 2018 02:40:02 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

मिशेल को अजीब तरह का शौक है। वह कई सालों से इंसान और जानवरों का खून पीती आ रही हैं। ये बात उन्होंने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही थी।

omg

इंसानों का खून पीती है ये महिला, ऐसे पड़ी आदत… बना लिया शौक

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो अजीबोगरीब शौक रखते हैं। इन्हीं में एक महिला भी शामिल है जो अपने अजीब शौक के लिए दुनिया में मशहूर हो गई। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर किसी का भी दिमाग हिल जाए। कैलिफोर्निया की रहने महिला 31 साल की मिशेल पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं। मिशेल को अजीब तरह का शौक है। वह कई सालों से इंसान और जानवरों का खून पीती आ रही हैं। ये बात उन्होंने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही थी।
जानवर तक का खून पी जाती हैं मिशेल


मिशेल ने बताया था कि वह जानवर का भी खून पी जाती हैं। मिशेल के मुताबिक, वह हफ्ते में करीब 36 लीटर जानवर का खून पीती हैं। वह इंसान का खून भी पीती हैं, क्योंकि यह उन्हें बेहद अधिक पसंद है।
डिप्रेशन में खुद को पहुंचाया था नुकसान, फिर एेसे पड़ी खून पीने की आदत

जब मिशेल से उनकी इस अजीबोगरीब आदत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह जब 18 साल की थीं तो वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। इस दौरान वह खुद को नुकसान पहुंचा लेती थी। एक दिन उसके हाथ से खून निकल रहा था और उन्होंने इसे मुंह में डाल लिया। उन्हें इसका स्वाद अच्छा लगा और वह रोज ऐसा करने लगीं। इसी के बाद उन्हें खून पीने की आदत पड़ गई। जानकारी के मुताबिक, मिशेल लोगों को खून पीने के लिए उनके शरीर में नीडल लगाती हैं। बता दें, दुनिया में एेसे बहुत सारे लोग हैं जो अजीब शौक के चलते मशहूर हैं। बीते दिनों एक महिला की फोटो वायरल हुइर् थी, जिसने अपनी जीभी दो हिस्सों में अलग कर रखा था। वहीं कइर् एेसे भी लोग हैं, जो अपने पूरे शरीर पर टैटू खुदवा लेते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो