अजब गजब

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान

लॉकडाउन ( Lockdown ) में एक महिला ने एक या दो नहीं बल्कि चार बच्चों को एक साथ को जन्म दिया है, ऐसा केस सामने आने के बाद डॉक्टर भी दंग रह गए।

Apr 13, 2020 / 10:28 am

Piyush Jayjan

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों समेत इस वक़्त पूरा भारत कोरोना ( Coronavirus ) से जंग लड़ रहा है। इस वायरस के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन किया गया है। इसके साथ ही लोगों से तमाम सावधानियां बरतने का आग्रह किया गया है, ताकि ये वायरस और लोगों को अपनी चपेट में न ले सकें।

व्हील चेयर से गिरे आदमी की मदद कर घोडे ने जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कोरोना संकट और लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच पटना में कुदरत का अजीब का करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इन चार बच्चों में दो लड़के हैं और दो लड़की हैं। ये पूरा मामला पटना के बेली रोड स्थित समनपुरा के शकूर कॉलोनी का है।

जिस महिला ने इन चारों बच्चों को जन्म दिया है उनके पति विदेश में काम करते हैं। डॉ. नुजहत रहमान ने बताया कि इन चारों बच्चों का जन्म ऑपेरशन के जरिए हुआ। डॉक्टर के मुताबिक चारों भी बच्चे स्वस्थ हैं। ऐसा केस सामने आने के बाद ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं।

इंसान की गलती की वजह से फैला कोरोना और खामियाजा भुगत रहे हैं बेजुबान जानवर

डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पिछले तकरीबन 20 साल की प्रैक्टिस ( Practice ) में पहली बार ऐसा देखा है। हालांकि इससे पहले भी डॉक्टर ( Doctor ) एक ऐसी महिला का ऑपरेशन कर चुकी है जिन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया था।

Home / Ajab Gajab / महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.