महिला को पति के साथ सोने पर हुई खतरनाक एलर्जी, जूझ रही है मौत से
एक महिला को अपने पति के साथ सोने और संबंध बनाने से एलर्जी है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसीन के अनुसार, यह महिला बहुत तकलीफ में गुजर रही है।
इस बीमारी के कारण उसकी मौत भी हो सकती है।

नई दिल्ली। एलर्जी (Allergy) सबको अलग-अलग चीजों से हो सकती है। किसी को फूलों, मिट्टी और पालतू पशुओं की रुसी से एलर्जी होती है। कई लोगों को खाने-पीने की चीजों जैसे अंडे, मूंगफली, मेवा, दूध, सोया, गेहूं या अन्य किसी खाद्य पदार्थ से परेशानी हो जाती है। वहीं कुछ लोगों को किसी धातु पहनने पर या छूने पर एलर्जी हो जाती है। लेकिन एक महिला को अपने पति के साथ सोने और संबंध बनाने से एलर्जी है। जी हां, यह पढ़ने में आपको भले ही अजीब लगे लेकिन सच है। खबरों की यह महिला अमेरिका के मैरीलैंड की रहने वाली है।
पति से महिला को खतरनाक एलर्जी
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला को अपने ही पति से बहुत खतरनाक एलर्जी हो गई है। अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसीन के अनुसार, यह महिला बहुत तकलीफ में गुजर रही है। इस एलर्जी के इलाज के लिए अब यह महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है। इस बीमारी के कारण उसकी मौत भी हो सकती है।
यह भी पढ़े :— 2,200 मीटर ऊंचाई पर बना है ये मंदिर, श्रद्धालु चढ़ते है 8000 सीड़ियां
पति ले रहा था दवाइयां
खबरों के अनुसार, महिला का पति कुछ दवाइंया ले रहा था। जिसके कारण महिला को भी एलर्जी हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के कारण कई तरह की दवाइयां दी जा रही थी। इन दवाइयां के कारण महिला को भी धीरे-धीरे परेशानी होने लग गई।
पति से दूर रहने की सलाह
शुरुआत में महिला को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है। डॉक्टर को दिखाने पर जांच के बाद पता लगा कि महिला एनाफाइलैक्टिक रिएक्शन नामक बीमारी से पीड़ित है। महिला को डायरिया, हाथ-पैर में खुजली, उल्टी जैसी समस्या हो रही थी। खबरों के अनुसान, महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है और उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर ने कुछ दिनों के लिए महिला को अपने पति से दूर रहने की सलाह दी है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi