scriptइस लडक़ी के बाल हैं इतने लंबे कि बन जाता है पार्टी गाउन | Woman has so long hair that it can be wrap as gown | Patrika News

इस लडक़ी के बाल हैं इतने लंबे कि बन जाता है पार्टी गाउन

Published: Oct 11, 2017 01:14:20 pm

पुराने जमाने में रानियों के बाल अक्सर काफी लंबे हुआ करते थे और वे इसे संवारने पर काफी समय और संसाधन भी खर्च किया करती थीं।

Long hair

Long hair

लंबे और घने बाल सुंदरता की निशानी माने गए हैं। पुराने जमाने में रानियों के बाल अक्सर काफी लंबे हुआ करते थे और वे इसे संवारने पर काफी समय और संसाधन भी खर्च किया करती थीं। आज के समय में ज्यादातर केवल कमर तक ही लंबे बाल देखने को मिलते हैं। आपको राजकुमारी रुपैंजल तो याद ही होंगी। उनके लंबे व मजबूत बाल आज भी उनकी पहचान हैं। हालांकि आज के समय में भी रुपैंजल जैसे बालों वाली एक महिला हैं। ३२ वर्षीय यह महिला लंदन की रहने वाली है और इसका नाम मैलगोरजाता कुलजाइक है।
ेकुलजाइक के बाल इतने लंबे हैं कि जो भी इन्हें देखता है हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो लोग उनसे इतने लंबे बालों का राज और हेयर केयर टिप्स भी लेते नजर आते हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर उनके बाल इतने लंबे हुए कैसे। कुलजाइक के अनुसार उन्होंने दो साल पहले बाल काटना छोड़ दिया था। तब उनके बाल घुटने तक आते थे, लेकिन अब बाल इतने लंबे हो चुके हैं कि यह एडी तक आते हैं। हालांकि उनके बालों खासियत केवल यह नहीं है।
असल में उनके बाल जितने लंबे हैं, यह उतने ही घने भी हैं। वह अपने बालों को कमर के चारों ओर लपेटकर इसे गाउन का रूप भी दे देती हैं। देखकर ऐसा लगता है कि वह कोई महंगा परिधान है। साथ ही तरह तरह की डिजाइनों में चोटी बनाकर उनकी तवीरें सोशल मीडिया पर डालती हैं। इससे उनके हजारों प्रशंसक बन गए हैं। उनके अनुसार वह रोज शैंपू से बाल धोती हैं और नारियल का तेल लगाती हैं। उनके मुताबिक तो केवल यही उनके इतने लंबे बालों का राज है। हालांकि उनकी इस बात पर यकीन बहुत कम लोग ही करते हैं कि केवल रोजाना शैंपू करने और नारियल का तेल लगाने से आखिर उनके बाल इतने लंबे कैसे हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो