scriptसूनसान इलाके में बने इस घर में रहने चली गई महिला, हुई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं कि उड़ गए होश | woman shocked after find ghost in her home | Patrika News

सूनसान इलाके में बने इस घर में रहने चली गई महिला, हुई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं कि उड़ गए होश

Published: Nov 20, 2018 02:21:36 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

जर्मनी की एक अजीबोगरीब घटना ने सभी को दहशत में डाल दिया है।

omg

सूनसान इलाके में बने इस घर में रहने चली गई महिला, हुई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं कि उड़ गए होश

नई दिल्ली: जर्मनी की एक अजीबोगरीब घटना ने सभी को दहशत में डाल दिया है। दरअसल, यहां एक महिला अपने बच्चों के साथ एक घर में रहती थी। शुरुआत में तो सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन समय के साथ कुछ अजीब सी घटनाएं होने लगी।
पादरी से मांगी मदद

जानकारी के मुताबिक, यह घर सूनसान इलाके में था। महिला इस घर में नहीं रहना चाहती थी, लेकिन उसके पास दूसरा विकल्प भी नहीं था। लिहाजा उसने इसी घर में रहने का फैसला लिया। कुछ दिन बाद ही घर से अजीब तरह की आवाजें आने लगी। एक दिन अचानक उसके घर पर मक्खियों ने हमला कर दिया।
महिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है। इसके बाद उसने चर्च जाकर पादरी से मदद मांगी।
घर में रहती थी 200 आत्माएं

जैसे ही महिला ने पादरी को अपने घर के बारे में बताया, पादरी ने कहा कि उसे सब पता है। उसने कहा कि घर में एक नहीं बल्कि 200 आत्माएं रहती हैं। पादरी की बात सुनते ही महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। पादरी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद महिला अपने बच्चों के साथ दूसरी जगह रहने लगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो