scriptघर के बाहर रखा पार्सल ले उड़ी महिला, खोलकर देखा तो निकल गई चीख | Woman Steals Package and Finds It Full Of Superworms | Patrika News

घर के बाहर रखा पार्सल ले उड़ी महिला, खोलकर देखा तो निकल गई चीख

Published: Nov 24, 2018 02:38:39 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

फ्लोरिडा में एक महिला को अपने गलत काम की ऐसी सजा मिली, जिसे वह जिंदगीभर याद भूल नहीं पाएगी।

omg

घर के बाहर रखा पार्सल ले उड़ी महिला, खोलकर देखा तो निकल गई चीख

नई दिल्ली: फ्लोरिडा में एक महिला को अपने गलत काम की ऐसी सजा मिली, जिसे वह जिंदगीभर याद भूल नहीं पाएगी। दरअसल, महिला ने शैली ड्रेवीज के घर के बाहर से उनका पैकेज चुरा लिया। कुछ देर बाद महिला ने जैसे ही पैकेज को खोल, उनकी चीख निकल पड़ी।
पैकेट में थे सैकड़ों कीड़े

जानकारी के मुताबिक, शैली ने ये कीड़े अपने बेटे के पालतु ब्रीडेड ड्रेगन (एक प्रकार की छिपकली) के लिए मंगवाए थे। जैसे ही उनका ऑर्डर आया तो अज्ञात महिला ने उस पैकेज को शैली के दरवाजे के बाहर से उठा लिया। महिला को लगा था कि पैकेट में कीमती चीज होगी, जिसे वह चुरा लेगी, लेकिन उसने सैकड़ों कीड़े निकले। महिला ने तुरंत इस पैकेज को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गई।
पड़ोसी ने लौटाया पैकेट

महिला ने पैकेट को सड़क पर फेंककर चली गई थी। इस दौरान शैली के एक पड़ोसी ने उसे देख लिया, उसने इस पैकेट को वापस उनको सौंप दिया। शैली ने महिला की सीसीटीवी का फुटेज शेयर किया है। उन्होंने लोगों को इस तरह की महिलाओं से अलर्ट रहने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो