script5 महीने से कोरोना संक्रमित है महिला, 31 बार हो चुका है टेस्ट, हर बार आती है ऐसी रिपार्ट, डॉक्टर्स भी हैरान | Woman tested corona positive 31 times in 5 months | Patrika News

5 महीने से कोरोना संक्रमित है महिला, 31 बार हो चुका है टेस्ट, हर बार आती है ऐसी रिपार्ट, डॉक्टर्स भी हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2021 12:10:54 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

इस महिला का अब तक 31 बार कोरोना टेस्ट किया गया है।
शारदा की पहली कोरोना रिपोर्ट पिछले साल 4 सितंबर को पॉजिटिव आई थी।

कोरोना की वजह से पूरी दुनिया त्रस्त है। हालांकि इसकी वैक्सीन आ गई है और इसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। हाल ही कोरोना वायरस से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पिछले 5 महीने से कोरोना संक्रमित है। इस महिला अब तक कई बार कोरोना टेस्ट कर लिया गया है और हर इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आती है।
31 बार हुआ कोरोना टेस्ट
रिपोर्ट के अनुसार भरतपुर निवासी इस महिला का अब तक 31 बार कोरोना टेस्ट किया गया है। आष्चर्य की बात यह है कि हर बार इस महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला पिछले पांच महीने से कोरोना पॉजिटिव है। अब उस महिला को जयपुर में ईलाज के लिए भर्ती करवाने की बात सामने आ रही है।
4 सितंबर 2020 को आई थी पहली रिपोर्ट
यह कोरोना संक्रमित महिला भरतपुर में अपना घर आश्रम में भर्ती थी। महिला का नाम शारदा है। शारदा की पहली कोरोना रिपोर्ट पिछले साल 4 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। 4 सितंबर के बाद से अब तक इस महिला का 31 बार कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। हर बार इस महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तक से लेकर अब तक महिला को क्वांरटीन रखा गया है।
यह भी पढ़ें-पत्रिका इंटरव्यू: ‘प्राथमिकता समूह को टीका दे 90 फीसदी मौतें रोक सकेंगे’

बनाया गया अलग वॉर्ड
बता दें कि अपना घर आश्रम में हजारों लोग रहते हैं। ऐेसे में वहां रहने वाले अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा था। इस कारण शारदा देवी के लिए अलग से वार्ड बनाया गया था। शारदा को इस वॉर्ड में अलग से रखा जाता था। अपना घर आश्रम के डायरेक्टर डॉ. बीएम भारद्वाज के अनुसार, शारदा देवी के माता-पिता का निधन हो चुका है। ससुराल वालों ने भी उन्हें घर से निकाल दिया है।
यह हो सकती है वजह
म्हिला के लगातार 5 महीनों से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से डॉक्टर्स भी हैरान हैं। बेहतर इलाज के लिए शारदा देवी को जयपुर रैफर करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बीमारी की वजह से उनका वजन भी बढ़ रहा है। वहीं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने महिला के 31 बार पॉजिटिव आने पर कहा कि कई बार मृत वायरस शरीर में रह जाता है। यह वायरस शरीर का कोई नुकसान नहीं करता लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव ही आती रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो