scriptये हैं दुनिया के अनसुलझे रहस्य, सब हार गए लेकिन… | world most unsolved secrets | Patrika News

ये हैं दुनिया के अनसुलझे रहस्य, सब हार गए लेकिन…

locationनई दिल्लीPublished: Sep 26, 2018 03:41:11 pm

Submitted by:

Priya Singh

लोगों की मानें तो फोटो से साथ छेड़छाड़ की गई है, वहीं परिवार का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है।

world most unsolved secrets

ये है दुनिया के सबसे अनसुलझे रहस्य, सब हार गए लेकिन…

1. लटकती हुई लाश
एक परिवार ने साल 1952 के आसपास एक घर खरीदा था और उस घर में पहले दिन जश्न मानने के बाद उनके पिता ने इसे यादगार बनाने के लिए फोटो खींचने का फैसला लिया। इस फोटो में आप भी देख सकते हैं कि दो बच्चे अपनी मां और दादी के गोद में बैठे हुए हैं होतो तो खींच ली गई लेकिन जब तस्वीर सामने आई तो फोटो में परिवार के साथ दीवार पर एक लाश लटकी हुई नज़र आई। लोगों की मानें तो फोटो से साथ छेड़छाड़ की गई है, वहीं परिवार का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। जिसके बाद ये आज तक रहस्य बना हुआ है।


2- इस पुल से कूदकर कुत्ते करते हैं आत्महत्या
स्कॉटलैंड में एक ऐसा ही पुल है जहां से कुत्ता आत्महत्या करता है। इस 50 फुट पुल से अब तक बिना किसी कारण के 600 से ज्यादा कुकूद चुके हैं जिनमें से 50 की मौत हो चुकी है। वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि आखिर कुत्ते ऐसा क्यों कर रहे हैं। लोगों की मानें तो इस अजीबोगरीब घटना के लिए व्हाइट लेडी हो सकती है जो पिछले एक सदी से भूत बनकर वहां भटक रही है। लेकिन यह पहेली आज तक अनसुलझी है कि आखिर यहां कुत्ते आकर पुल से क्यों कूद जाते हैं।

world most unsolved secrets
3. रोंगोरोन्गो
रोंगोरोन्गो एक रहस्यमयी ग्लिफ्स प्रणाली बताई जाती है, जो ईस्टर द्वीप स्थित बहुत सारी कलाकृतियों में छपी हुई है। लोगों का मानना है कि आदिकाल में लोग भी किसी न किसी भाषा में एक दूसरे से संपर्क करते होंगे यह उसी के प्रमाण हो सकते हैं। हालांकि, यह अब तक एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। कोई भी यह जान नहीं पाया है कि चीजों पर लिखी इन लिपियों का मतलब क्या है।

4. टर्नली बर्निंग लैंप
टर्नली बर्निंग लैंप की खोज मध्य काल में हुई थी। लोगों की मानें तो, करीब हजारों साल तक यह लैंप बिना तेल के ही लगातार जलता रहा। पहली बार इस तरह के लैंप इंगलैंड, नार्थ अमेरिका, चीन और इजिप्ट में मिला था। यह लैंप इतने सालों तक कैसे जलता रहा, ये आज तक रहस्य बना हुआ है। इसको देखने के बाद वैज्ञानिकों की साऱी कोशीशों के बाद भी इसके बारे में पता नहीं लगाया जा सका।

world most unsolved secrets
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो