scriptसाउथ कोरिया में मिलता है सबसे महंगा ब्रेड, जानें और किन-किन देशों में कितनी है कीमत | World's Most Expensive Bread in South Korea | Patrika News

साउथ कोरिया में मिलता है सबसे महंगा ब्रेड, जानें और किन-किन देशों में कितनी है कीमत

Published: Mar 19, 2018 04:05:50 pm

Submitted by:

Priya Singh

भारत जैसे देश में उतने धन में 14 गुना ज्यादा ब्रेड खरीदा जा सकता है।

South Korea,weird news,Seoul,Bread,bread supply,
अगर हम आपसे कहें कि ब्रेड की कीमत कितनी हो सकती है? तो जाहिर सी बात है आपका जवाब होगा कि किसी महंगे से महंगे ब्रेड की कीमत ज्यादा से ज्यादा 100-200 रुपये तक ही हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि आज हम आपको जिस ब्रेड के बारे में बता रहे हैं वो साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में बिकता है। उस ब्रेड की कीमत प्रति किलो 15.6 डॉलर यानी कि लगभग 1014 रुपये है। भारत जैसे देश में उतने धन में 14 गुना ज्यादा ब्रेड खरीदा जा सकता है।
भारत से 14 गुना ज्यादा है कीमत
भारत में लोगों को लगता कि देश में कितनी ज्यादा महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां कम पैसे खर्च करके अच्छा जीवन गुजारा जा सकता है। भारत में एक आम इंसान बहुत कम धन खर्च करके अपना पेट भर सकता है। पूरी दुनिया में इतना महंगा ब्रेड कहीं भी नहीं मिलता है। कॉस्ट ऑफ लिविंग रिपोर्ट के जरिए इस सबसे महंगी ब्रेड के बारे में पता चला है। अब हम यहां जानेंगे कि किस देश में कितना महंगा ब्रेड मिलता है।
इन देशों में मिलता है इतना महंगा ब्रेड
भारत की राजधानी दिल्ली में लगभग 71 रुपये में 1 किलो ब्रेड मिलता है, जो कि अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा कम है।

हांगकांग में 229 रुपये में एक किलो ब्रेड मिलता है।
इजराइल के शहर तेल अवीव में 331 रुपये में एक किलो ब्रेड मिलता है।

स्विट्जरलैंड के शहर ज्यूरिख में 344 रुपये में एक किलो ब्रेड मिलता है।

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में 357 रुपये में एक किलो ब्रेड मिलता है।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 409 रुपये में एक किलो ब्रेड मिलता है।

स्विट्जरलैंड के शहर जेनेवा में 422 रुपये में एक किलो ब्रेड मिलता है।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में दुनिया का सबसे महंगा ब्रेड मिलता है, जिसकी कीमत 1014 रुपये प्रति किलो है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो