scriptदुनिया की पहली और इकलौती महिला पायलट, दोनों हाथ नहीं पैरों से उड़ती है विमान | worlds first armless pilot jessica cox who fly plane with her feet | Patrika News

दुनिया की पहली और इकलौती महिला पायलट, दोनों हाथ नहीं पैरों से उड़ती है विमान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 06, 2020 07:46:06 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अगर दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इन लोगों के सामने कितनी भी बड़ी परेशानी आए लेकिन ये अपनी मंजिल को हासिल करके ही दम लेते है। आज आपको एक ऐसी महिला की कहानी बनाने जा रहे है जिसके दोनों हाथ नहीं है। इसके बावजूद में महिला ने अपने सपना को सच कर दिखाया है।

 jessica cox

jessica cox

नई दिल्ली। अगर दिल में कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इन लोगों के सामने कितनी भी बड़ी परेशानी आए लेकिन ये अपनी मंजिल को हासिल करके ही दम लेते है। आज आपको एक ऐसी महिला की कहानी बनाने जा रहे है जिसके दोनों हाथ नहीं है। इसके बावजूद में महिला ने अपने सपना को सच कर दिखाया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह महिला विमान उड़ती है, वो भी अपने पैरों की मदद से। इतना ही नहीं इसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। हम बात कर रहे है अमेरिका में रहने वाली जेसिक कॉक्स नाम की महिला की। जेसिका दुनिया की पहली और इकलौती पायलट है जिसके हाथ नहीं है।

हर काम करती है पैरों से
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जेसिका के पास दुनिया का पहला ऐसा लाइसेंस है जो किसी आर्मलेस यानि बिना हाथ वाले पायलट को दिया गया। जेसिका विमान ही नहीं बल्कि अपने पैरों से कार भी चलाती हैं। स्कूबा डाइविंग और कीबोर्ड पर टाइप भी जेसिका अपने पैरों से ही करती हैं। 36 वर्षीय जेसिका अपने पैरों से लिखती है। वह अपने पैरों की मदद से सभी जरूर काम को भी खुद ही करती है। चाहे आइक्रीम खाना हो या फिर जूते के फीते बांधना, वह हर काम अपने पैरों से ही करती है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसको घुड़सवारी का शौक है।

 

यह भी पढ़े :— इसे देश में होता रोने का कम्पीटीशन, सबसे बढ़िया रोने वाले को मिलता है इनाम


22 साल की उम्र उड़ाया विमान
जेसिका के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। 14 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने पैरों से काम करना शुरू कर दिया था। इससे पहले वह नकली हाथों की मदद से अपना काम किया करती है। जब वह 22 साल की थीं तब उन्होंने ने अपने पैरों से विमान उड़ाया था। जेसिका ने अब तक 23 देशों की उड़ान भरी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो