script

एक सेब जितनी वजनी है दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, 5 महीने बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

locationनई दिल्लीPublished: May 31, 2019 10:01:03 am

Submitted by:

Priya Singh

पांच महीने अस्पताल में भर्ती रही दुनिया की सबसे छोटी बच्ची
बच्ची का वजन 245 ग्राम

worlds tiniest baby born in california her weight is 245 grams

एक सेब जितनी वजनी है दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, 5 महीने बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली। समय से पहले जन्मी महज 245 ग्राम वजन वाली एक बच्ची को दुनिया की सबसे ‘नन्ही बच्ची’ माना जा रहा है। बच्ची को अमरीका ( America ) के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मां के गर्भ में 23 सप्ताह और तीन दिन रहने के बाद बेबी सायबी का जन्म दिसंबर, 2018 में कैलिफोर्निया ( California ) के सैन डिएगो ( San Diego ) के शार्प मैरी बर्च अस्पताल में हुआ था।

मुंबई में घूमते दिखे दो संदिग्ध आतंकवादी, सच सामने आया तो पुलिस के उड़े होश

उसका वजन एक बड़े सेब जितना था। जीवन के लिए संघर्ष करती बच्ची को अस्पताल की गहन देखभाल इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों ने सायबी के माता-पिता को बताया था कि उसके पास जीने के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं।

नौकरी पाने के लिए 13 साल के छात्र ने किया एप्पल का सिस्टम हैक, जानें फिर क्या हुआ

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बच्ची जन्म के बाद लगतार पांच महीने अस्पताल में भर्ती रही। अब उसके जिंदा रहने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उसका वजन अब 2.5 किलोग्राम हो गया है। पूर्ण रूप से स्वस्थ इस बच्ची को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल ने बुधवार को घोषणा की कि जन्म के समय बच्ची का वजन 245 ग्राम था। यानी उसने दुनिया की सबसे छोटी जीवित शिशु के रूप में जन्म लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो