scriptसूमो पहलवानों की जिंदगी से जुड़ी इन बातों को जानकर अब नहीं आएगी हंसी, एकबार में खाते हैं इतना जानकर भन्ना जाएगा दिमाग | You will be surprised to know the facts about the sumo wrestlers | Patrika News

सूमो पहलवानों की जिंदगी से जुड़ी इन बातों को जानकर अब नहीं आएगी हंसी, एकबार में खाते हैं इतना जानकर भन्ना जाएगा दिमाग

Published: Sep 20, 2018 02:15:41 pm

Submitted by:

Arijita Sen

थुलथुले बदन वाले सूमो पहलवानों की जिंदगी के पीछे की सच्चाई को जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

Sumo wrestlers

सूमो पहलवानों की जिंदगी से जुड़ी इन बातों को जानकर अब नहीं आएगी हंसी, एकबार में खाते हैं इतना जानकर भन्ना जाएगा दिमाग

नई दिल्ली। सूमो पहलवानों को आप सभी ने टीवी पर देखा होगा। विशालकाय थुलथुले बदन वाले सूमो पहलवानों को खेलते हुए देखकर एक आम इंसान को जरुर हंसी आ जाती है, लेकिन इनकी जिंदगी के पीछे की सच्चाई को जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

Sumo wrestlers

बता दें, कि सूमो जापान का राष्ट्रीय खेल है। इसके लिए बचपन से ही कठिन ट्रेनिंग की जरुरत पड़ती है।सूमो पहलवान बनने के लिए बचपन से ही प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाता है और 16 साल की उम्र तक एक सूमो पहलवान ? पूरी तरह से तैयार हो जाता है।

 

Sumo wrestlers

हम सभी को लगता है कि इन्हें बस दिन भर खाना खाना रहता है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। खाना खाने के अलावा भी इन्हें कई तरह के और काम भी करने पड़ते हैं। सबसे बड़ी बात अपनी बॉडी को मेंटेन बनाए रखना कोई आसान काम नहीं है।

 

Sumo wrestlers

सबसे पहले बात करते हैं सूमो पहलवान की डायट के बारे में। एक सूमो पहलवान की डाइट काफी हेवी होती है। एक दिन में ये सिर्फ दो बार ही खाना खाते हैं, लेकिन उतने में ही ये करीब 10 हजार कैलोरी कंज्यूम कर लेते हैं।

Sumo wrestlers

यह इसलिए बहुत ज्यादा है क्योंकि एक साधारण आदमी यदि दिन भर में 5 टाइम संतुलित डाइट लें, तो भी वह 2000 कैलोरी खाएगा। ऐसे में सिर्फ दो बार में 10 हजार कैलोरी कंज्यूम करना वाकई में बहुत बड़ी बात है।

 

Sumo wrestlers

खाने में ये ज्यादातर मीट, डीप फ्राई फिश और राइस खाते हैं और बड़े-बड़े भगौने में हरी सब्जियों के सूप को ये मिनटों में सफाचट कर देते हैं।

Sumo wrestlers

हालांकि इतनी अधिक मात्रा में भोजन को पचाना काफी मुश्किल है। ज्यादा खाने की वजह से सूमो पहलवानों को सांस लेने में काफी दिक्कत आती है। इसीलिए इन्हें सोते वक्त ऑक्सीजन मास्क लगाकर सोना पड़ता है।

 

Sumo wrestlers

सबसे बड़ी बात यह है कि इनकी दिनचर्या, खान-पान के चलते इनका जीवन कम होता है।

Sumo wrestlers

एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया कि, एक आम इंसान की जिंदगी के मुकाबले इनकी औसत आयु 10 साल कम होती है।

 

Sumo wrestlers

ट्रेंडिंग वीडियो