script

सांप को महंगा पड़ा शराबी को काटना, युवक ने सांप को ऐसे सीखाया सबक

locationनई दिल्लीPublished: Nov 05, 2020 09:13:01 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

अक्सर देखा जाता है कि नशे में इंसान कई बार उलटी सीधी हरकते करते रहता है। कई बार वह ऐसा काम कर देता है जिसमें के बारे में आम इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। वैसे तो सांप को देखकर ही अच्छे अच्छे लोगों की हालत पतली हो जाती है। लेकिन एक युवक ने नशे में सांप के साथ ऐसा काम किया जिसमें सोचकर भी डर लगता है।

snake

snake

नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि नशे में इंसान कई बार उलटी सीधी हरकते करते रहता है। कई बार वह ऐसा काम कर देता है जिसमें के बारे में आम इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। वैसे तो सांप को देखकर ही अच्छे अच्छे लोगों की हालत पतली हो जाती है। लेकिन एक युवक ने नशे में सांप के साथ ऐसा काम किया जिसमें सोचकर भी डर लगता है। दरअसल, सांप ने एक युवक को काट लिया था। वह युवक नशा में टल्ली था। उसने पलटकर कर ना सिर्फ सांप को काटा बल्कि उसके टुकटे टुकके कर डाला। यह घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है।

सांप के कर दीए तीन टुकड़े
एटा जिले के असरौली गांव में एक अजीब घटना घटी। रात सांप ने एक शख्‍स को काटा तो उस व्‍यक्ति ने भी पलटकर न केवल सांप को काट लिया बल्कि उसके टुकड़े-टुकड़े ही कर दिए। कई बार सांप के काटने से मौत हो जाती है। लेकिन असरौली गांव में एक शराबी ने सांप को जहर दे दिया। वह उससे नाराज था। उसने गुस्से में सांप को पकड़ लिया और उसका काट लिया। सांप के काटने से वह तीन टुकड़ों में टूट गया। सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़े :— जूतों में भर रखी थी 119 जिंदा दुर्लभ मकड़ियां, डिब्बा खोला तो उड़े होश, देखें फोटो

sap12.jpg

शराबी को पहुंचा अस्पताल
एक पड़ोसी ने नशे में धुत युवक की इस घटना का वीडियो बना लिया। उन्होंने सांप को बैग में पैक किया और शराबी को अस्पताल ले गए। सांप का जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया। उनके शरीर में जहर होने के कारण उन्हें आगरा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों ने मृत नाग का अंतिम संस्कार कर दिया है। सांप और शराबी की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो