महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जिन लोगों का जन्म होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं। इनके लिए अपने विचारों को व्यक्त कर पाना बेहद मुश्किल होता है जिस वजह से इनका प्रेम विवाह होना मुश्किल होता है।
महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को पैदा होने वाले व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। वैसे तो ऐसे लोग बेहद सोच विचार करने के बाद ही किसी से रिश्ता जोड़ते हैं, लेकिन एक बार हां बोलने के बाद ये कभी पीछे नहीं हटते हैं।
अब बात करते हैं मूलांक 3 की। महीने के 3,12, 21, 30 तारीख जिनका बर्थ डेट होता है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोग ये प्रेम संबंध के मामले में बहुत ही लकी होते हैं। ज्यादातर मामलों में ये किसी भी कीमत में अपने प्यार को हासिल कर लेने में सफल होते हैं।
जिनका जन्म 4, 13, 22 तथा 31 को हुआ हो, वे मूलांक 4 के जातक कहलाते हैं। ऐसे लोग प्यार जैसी चीज पर विश्वास नहीं करते हैं। इसलिए जिंदगी में ये किसी से प्रेम संबंध नहीं बनाते हैं।
जिन व्यक्तियों का जन्म दिनांक 5,14 और 23 को हुआ है, उनका मूलांक पांच होता है। ये ज्यादातर प्रेम विवाह ही करते हैं, लेकिन इसमें सबसे खास बात यह है कि ये परिवार की रजामंदी से ही ऐसा करते हैं।
किसी भी माह की 6,15 या 24 तारीख को पैदा होने वाले व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है। प्यार और वफा के मामले में इनका कोई जवाब नहीं होता है। ये जिससे प्यार करते हैं, शादी भी उसी से करते हैं।
7, 16 तथा 25 तारीख को पैदा होने वाले मूलांक 7 के जातक कहलाते हैं। संकोची स्वभाव के चलते इनका प्रेम विवाह होना मुश्किल होता है।
मूलांक 8महीने की 8, 17, 26 तारीख जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोग बहुत ही कम प्रेम संबंध बनाते हैं।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 व 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इनकी ज्यादा अरेंज मैरिज ही होती है।