scriptगलत फ्लिप फ्लॉप का चुनाव कर सकता है पैरों को यह नुकसान | Choose flip flops carefuly to avoid these foot problems | Patrika News

गलत फ्लिप फ्लॉप का चुनाव कर सकता है पैरों को यह नुकसान

Published: Jan 12, 2018 10:00:05 am

कम्फर्ट और ट्रेंड को फॉलो करते हुए कई बार हम ऐसी चीजों का चुनाव कर लेते हैं, जो आगे चलकर सेहत के लिहाज से नुकसानदायक साबित होती हैं।

flip flop

flip flop

कम्फर्ट और ट्रेंड को फॉलो करते हुए कई बार हम ऐसी चीजों का चुनाव कर लेते हैं, जो आगे चलकर सेहत के लिहाज से नुकसानदायक साबित होती हैं। फ्ल्पि फ्लॉप भी इन्हीं में से एक हैं। सस्ती और सुंदर होने के साथ कम्फर्टेबल महसूस होने वाली ये फुटवियर आपके पैरों के लिए कई बार महंगी पड़ सकती हैं।
दिनभर की भागदौड़ को ध्यान में रखते हुए हम सभी की कोशिश रहती है कि हमारा पहनावा और एक्सेसरीज कम्फर्टेबल हों लेकिन कई बार आराम की इस चाहत में आप बिना जानकारी के कुछ ऐसी चीजें चुन लाती हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचाती हैं। फ्लिप फ्लॉप भी इसी श्रेणी में आते हैं। इन्हें गर्मियों में पसीने से बचने के लिए पहनना काफी पसंद किया जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन्हें पहनने के बड़े नुकसान भी हैं। इसी के चलते विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र किनारे इन्हें पहनकर जाना तो ठीक है लेकिन हमेशा इस फुटवियर की जगह देना ठीक नहीं है।
एड़ी में दर्द की वजह

रबड़ के बने सस्ते फ्ल्पि फ्लॉप देखने में आकर्षक और आरामदायक महसूस होते हैं लेकिन दिनभर इन्हें पहनना आपके पैरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दरअसल इनकी बनावट ऐसी होती है, जिसमें कोई आर्क सपोर्ट नहीं होता, जिससे आपका पैर सीधा नहीं रह पाता और अंदर की ओर मुडऩे लगता है। इससे आपके शरीर का वजन एड़ी पर पडऩे लगता है, जो दर्द की वजह बनता है।
पैरों में जलन

चलिए मान लिया कि आप फ्ल्पि फ्लॉप पहनकर इस बात का ध्यान रखती हैं कि आपका पैर अंदर की ओर न मुड़े लेकिन आर्क सपोर्ट न होने की वजह से पैरों में जलन का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल सही सपोर्ट के बिना पैरों के बीच स्थित कोशिकाओं में खिचांव होने लगता है। इससे पैरों के लाल होने और उनमें दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
हड्डियों तक हो सकती है पहुंच

पैरों की कोशिकाओं में अत्यधिक खिंचाव से होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए आपका शरीर नई हड्डी बनाने लगता है। आवश्यकता से ज्यादा हड्डी के कारण आपकी एड़ी के पीछे की ओर एक गांठ जैसा उभार दिखाई देने लगता है, जिसमें चुभन और खिंचाव के कारण तेज दर्द भी हो सकता है। यह इतना गंभीर हो सकता है कि सर्जरी की नौबत आ सकती है।
नुकीली चीज पैर में चुभना

सस्ती फ्ल्पि फ्लॉप को घिसने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह पंजे व एड़ी के नीचे की ओर से घिसनी शुरू होती है। ऐसे में कील, कांच के टुकड़े और दूसरी नुकीली चीजों के पैर में चुभने का खतरा हमेशा बना रहता है। इतना ही नहीं, इस नुकीली वस्तु के साथ फ्ल्पि फ्लॉप का रबड़ का टुकड़ा भी आपके पैर के अंदर प्रवेश कर सकता है, जिसे केवल सर्जरी से ही निकाला जा सकता है।
पंजों का अंदर की ओर मुडऩा

अपनी बनावट के कारण फ्ल्पि फ्लॉप इतने हल्के होते हैं कि चलते वक्त ये पैर से निकल सकते हैं। इन्हें पैर में फंसाए रखने के लिए आपको अपना पंजा अंदर की ओर मोडक़र रखना पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करके रखने से आपके पंजों का आकार ऐसा ही हो जाएगा और फ्ल्पि फ्लॉप को खोलने पर भी वे ऐसे ही रहेंगे। इसे डॉक्टर एक डीफॉर्मिटी मानते हैं, जिसे हैमरटो के नाम से जाना जाता है।
पैर की बॉल को भी नुकसान

एक सामान्य बंद जूता जिसमें आर्क सपोर्ट हो, आपके पैर को सही चाल देता है। इसमें आपका पैर हील से लेकर पंजे तक बॉल के ऊपर रोल करता हुआ आगे बढ़ता है। फ्ल्पि फ्लॉप में जबकि ऐसा नहीं हो पाता और आपकी फुट बॉल चोटिल होती है। लंबे समय तक ऐसा होने से उसमें दर्द और सूजन महसूस होने लगती है लेकिन अच्छे सपोर्ट वाले जूतों पहनने से इस दर्द से मुक्ति पाई जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो