scriptनए साल पर ऐसे सजाएं घर, लगेंगे चार चांद | How to decorate your home this new year | Patrika News

नए साल पर ऐसे सजाएं घर, लगेंगे चार चांद

Published: Dec 17, 2016 11:24:00 am

नए साल 2017 में रचनात्मक चीजों और अलग डिजाइनों से घर को सजाने का समय आ गया है, ताकि घर आकर्षक लगे

home decoration

home decoration

नया साल जल्द ही दस्तक देने वाला है। यह समय रहन-सहन में बदलाव का है। नए साल 2017 में रचनात्मक चीजों और अलग डिजाइनों से घर को सजाने का समय आ गया है, ताकि घर आकर्षक लगे। इस मौके पर आप भी अपने घर को इन टिप्स की सहायता से नया लुक दे सकते हैं-

ये भी पढ़ेः डियो या परफ्यूम नहीं, ये 10 टिप्स आजमाएं, हर लड़की बनना चाहेगी आपकी गर्लफ्रेंड

ये भी पढ़ेः बेजोड़ ताकत पाने का नुस्खा है ये चीज, राजा-महाराजाओं को भी इससे मिलती थी शक्ति

ये भी पढ़ेः अगर आपके साथ भी होती हैं ये 10 बातें, तो भाग्य देगा आपका साथ

(1) घर को प्राचीन कलाकृतियों से सजा कर ऐतिहासिक व भव्य लुक दिया जा सकता है। यह आपकी असाधारण शैली को पारंपरिकता के पुट के साथ परिलक्षित करती है।
(2) मैटेलिक (धातु) की बनी हुई चीजें, कलाकृतियां कमरे की सजावट में और चार चांद लगा सकते हैं। रंगों का भी ध्यान रखें।
(3) नए साल में त्रिकोण, षट्भुज, वर्ग के आकार के तकिए, पैटर्न, कंबल बेशक आपको बेहद पसंद आएंगे। ये डिजाइनें घर आए मेहमानों, रिश्तेदारों को भी आकर्षित करेंगी।
(4) अपने घर को बोल्ड रंगों से सजाकर ज्यादा स्टाइलिश, जीवंत और खूबसूरत बनाएं।
(5) घर में आपका दिल बसता है, यहां आप अपनी अपनी अनूठी शैली, और व्यक्तित्व को दर्शा सकती हैं। घर में किए गए छोटे-छोटे बदलाव भी घर को नया रंग-रूप प्रदान कर सकते हैं।
(6) घर को सजाने के लिए फंक्शनल (कार्यात्मक), टिकाऊ उत्पाद खरीदें। इन उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी होती है।
(7) अपने घर को सजाने के लिए जरूरी नहीं कि आप नई चीजों का ही इस्तेमाल करें। आप इसके लिए ऑनलाइन साइट्स से सैकिंड हैंड आर्टिस्टिक डिजाइनर आइटम्स भी खरीद सकते हैं।
(8) जब भी घर की सजावट करनी हो तो अपने कमरों की दीवारों के कलर्स से मैच करते हुए कर्टेन्स लगाएं। साथ ही फर्नीचर भी दीवारों के कलर्स से कन्ट्रास्ट करने वाला होना चाहिए।
(9) घर में हर चीज सुव्यवस्थित तथा करीने से रखी होनी चाहिए।
(10) अपने घर के इंटीरियर को खास दिखाने के लिए उसमें नए एक्सपेरीमेंट्स करें।
(11) अपने घर को सजाने के लिए इंटरनेट से भी कुछ टिप्स ले सकते हैं। वहां पर आपको कम खर्चे में घर सजाने के कई नए तरीके जानने को मिलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो