scriptबर्फ से बढ़ती हैं यौन शक्ति, जानिए और भी फायदे | Ice massage increase sex power in men | Patrika News

बर्फ से बढ़ती हैं यौन शक्ति, जानिए और भी फायदे

Published: Sep 19, 2015 04:18:00 pm

पुरूषों में अक्सर यौन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं इसके
लिए बर्फ का उपयोग लाभकारी होता है

ice massage on face

ice massage on face

यह सर्वविदित है कि जब भी ठंडे (बर्फ) और गर्म (सेक) का मेल कराया जाता है, ऊष्मा उत्पन्न होते हैं। फिजियोथैरेपी में जहां इन दोनों चीजों का प्रयोग कर बीमार व्यक्ति को सही किया जाता है, वहीं आयुर्वेद में भी इनका समुचित उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ किया जाता है। आइए जानते हैं ठंडे और गर्म के उपयोग से किस तरह लाभ उठाया जा सकता है।

यदि किसी स्थान पर चोट लग जाए तो उस स्थान पर बर्फ लगाने से तुरंत आराम मिलता है। साथ ही उस स्थान पर नील बंधने का डर भी खत्म हो जाता है।

पुरूषों में अक्सर यौन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं इसके लिए भी आयुर्वेद के पंचकर्म विशेषज्ञ जननेन्द्रिय पर बर्फ लगाने की सलाह देते हैं। इससे रक्त का संचार सुचारू रूप से होने लगता है और यौन शक्ति बढ़ती है। परन्तु यह समय 20 मिनिट से अधिक नहीं होना चाहिए।



ब्लडप्रेशर की समस्या में भी बर्फ के उपयोग से आराम मिलता है।

यदि आपके सिर पर या शरीर के किसी स्थान पर दर्द हो रहा है तो वहां पर कपड़े में लपेट कर बर्फ लगाने से राहत मिलती है। यदि बर्फ उपलब्ध नहीं हो तो वहां हल्का गुनगुना गर्म करके कपड़े से भी सेक किया जा सकता है।

मुंहासे होने पर चेहरे पर बर्फ लगानी चाहिए। ऎसा करने से चेहरे की त्वचा का रक्तसंचार सही होकर मुंहासे दूर होते हैं।

अगर आप अवसादग्रस्त है और मूड ऑफ हो रहा है तो ललाट पर एक आइस क्यूब लेकर रगड़े। इससे तुरंत डिप्रेशन दूर हो जाएगा और आप खुद को पहले से ज्यादा तरो-ताजा महसूस करेंगे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो