scriptMusk announces 'Bird Freed', but company's debt increased, how to fly | एलन मस्क ने की 'चिड़िया आजाद' करने की घोषणा, पर Twitter फाइनेंस प्लान से बढ़ रहा कंपनी का कर्ज, कैसे उड़ेगी चिड़िया? | Patrika News

एलन मस्क ने की 'चिड़िया आजाद' करने की घोषणा, पर Twitter फाइनेंस प्लान से बढ़ रहा कंपनी का कर्ज, कैसे उड़ेगी चिड़िया?

locationनई दिल्लीPublished: Oct 28, 2022 10:56:42 am

Submitted by:

Swatantra Jain

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद इस पर पहला ट्वीट किया है कि अब चिड़िया आजाद है। लेकिन मस्क के ट्विटर के फाइनेंस प्लान में बड़ा हिस्सा कर्ज का है, जो कि खुद ट्विटर को चुकाना होगा। सवाल ये है कि जिस ट्विटर ने अब तक किसी वित्तीय वर्ष में मुनाफा दर्ज नहीं किया है वह कैसे इस तरह के बढ़े हुए कर्ज को वहन कर पाएगा। माना जा रहा है कि इसको प्रोफिट में लाने के लिए मस्क अब ट्विटर को फ्री सेवा के बजाए पेड सेवा कर सकते हैं....या कुछ प्रीमियम ग्राहकों को खास सर्विस दे सकते हैं। इसके संकेत भी मस्क ने दे दिए हैं।

क्या ट्विटर की चिड़िया अब एलन मस्क के पिंजरे में होगी, लगातार बढ़ रहा है मस्क का बिजनेस साम्राज्य
क्या ट्विटर की चिड़िया अब एलन मस्क के पिंजरे में होगी, लगातार बढ़ रहा है मस्क का बिजनेस साम्राज्य
एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी ट्विटर पर कर दी है। मस्क ने इस डील के पूरे होने के बाद ट्विटर पर लिखा है कि 'चिड़िया अब आजाद है।' ट्विवटर पर काबिज होने के बाद ये मस्क का पहला ट्वीट है। इसके पूर्व गुरुवार शाम को 44 अरब डॉलर के भारी भरकम सौदे को अंतिम रूप दिए जाने का ब्योरा भी सामने आ गया है, जिसको पूरा करने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर पर कब्जा किया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.