घायलों की हालत गंभीर
गोलीबारी की जानकारी देते हुए ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि इस फायरिंग में 39 साल की एक महिला की जान चली गई है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुई है। इनमे कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक हिरासत में पूछताछ जारी
ओक्लाहोमा पुलिस ने इस घटना में एक आरोपी स्काईलर बकनर के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा ही है। उसने रविवार दोपहर को मस्कोगी काउंटी शेरिफ कार्यालय में खुद को पेश किया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया।
यह भी पढ़े- ब्राजील में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 31 की मौत, हजारों लोग हुए बेघर
अलग अलग घटनाओं में 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
OSBI के अनुसार, तुलसा से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में स्थित टैफ्ट में मेमोरियल डे कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के शिकार हुए लोगों की उम्र 9 से 56 के बीच है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते कुछ समय में अमेरिका में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 17000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें 640 बच्चे भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े- नाइजीरिया के चर्च में कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ से 31 की मौत, कई घायल, मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल
टेक्सस में 21 की मौत हुई थी
बता दें कि बीते 25 मई को टेक्सस में गोलीबारी की एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। उवाल्डे के रॉब एलिमेंट्री स्कूल में 18 वर्षीय युवक की अंधाधुंध फायरिंग में 19 छात्र और 2 शिक्षकों की मौत हो गई थी।