scriptपरमाणु रिएक्टर से मिल रही दुनिया की 11 फीसदी ऊर्जा | 11 percent of the world's energy is being obtained from nuclear react | Patrika News

परमाणु रिएक्टर से मिल रही दुनिया की 11 फीसदी ऊर्जा

Published: Nov 19, 2019 02:19:24 pm

Submitted by:

pushpesh

-459 परमाणु रिएक्टर हैं विश्व में (atomic reactor in the world), भारत में 22 और चीन में 48
-इस वक्त दुनिया में 50 परमाणु रिएक्टर निर्माणाधीन हैं, जिनमें ज्यादातर चीन में हैं

परमाणु रिएक्टर से मिल रही दुनिया की 11 फीसदी ऊर्जा

परमाणु रिएक्टर

जयपुर.

परमाणु ऊर्जा अक्सर गलत कारणों से चर्चा में आता है। चेर्नोबिल और फुकुशिमा की त्रासदी ने संयंत्रों के बुनियादी ढांचे और परमाणु सावधानियों को और बढ़ा दिया है। जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए दुनिया जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने का प्रयास कर रही है। कुछ लोग मानते हैं कि परमाणु ऊर्जा प्रत्यक्ष रूप से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन नहीं करती। जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट के मुताबिक बिजली के लिए परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल कर दुनिया 2050 तक ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 तक सीमित कर सकती है। पिछले वर्ष चीन के क्षमता में वृद्धि करने और जापान के चार रिएक्टर फिर शुरू करने से वैश्विक परमाणु ऊर्जा उत्पादन फुकुशिमा हादसे से पहले वाले स्तर पर पहुंच गया। इस वक्त 449 परमाणु रिएक्टर दुनिया की 11 फीसदी ऊर्जा की आपूर्ति करते हैं।
कैसा है दुनिया का पहला तैरता परमाणु संयंत्र

अमरीका में सबसे ज्यादा 98 रिएक्टर
भारत में 22 परमाणु रिएक्टर हैं। इनसे 6780 मेगावाट और 30292 गीगावाट बिजली का उत्पादन होता है। 11 रिएक्टर निर्माणाधीन हैं। अमरीका के सबसे अधिक 98 परमाणु रिएक्टर हैं। जिनकी क्षमता 97565 मेगावाट है। फ्रांस में 58 परमाणु रिएक्टर हैं, जो देश की 75 फीसदी बिजली का उत्पादन करते हैं। जबकि चीन के पास 48, जापान के पास 37 और रूस के पास 36 परमाणु रिएक्टर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो