script25,000 Wagner soldiers vow to take revenge against Russia | येवगेनी प्रिगोझिन की मौत से वैगनर आर्मी के 25 हज़ार सैनिक हुए गुस्से से आगबबूला, रूस से बदला लेने की ठानी | Patrika News

येवगेनी प्रिगोझिन की मौत से वैगनर आर्मी के 25 हज़ार सैनिक हुए गुस्से से आगबबूला, रूस से बदला लेने की ठानी

locationजयपुरPublished: Aug 26, 2023 11:37:25 am

Submitted by:

Tanay Mishra

Wagner Soldiers' Big Decision: वैगनर आर्मी के 25,000 सैनिक गुस्से से आगबबूला हो गए हैं और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाने की ठान ली है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

wagner_army.jpg
Wagner Soldiers

इस समय वैगनर आर्मी (Wagner Army) के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) सुर्खियों में बनी हुई है। लंबे समय तक रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खास लोगों में से एक प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने करीब दो महीने पहले पुतिन के खिलाफ ही बगावत कर दी थी। हालांकि उसकी बगावत ज़्यादा समय तक नहीं चली और बेलारूस (Belarus) के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) के कहने पर प्रिगोझिन ने बगावत खत्म कर दी थी। पर ऐसा करके प्रिगोझिन ने पुतिन से दुश्मनी ज़रूर मोल ली थी। 23 अगस्त को अचानक से एक प्राइवेट प्लेन क्रैश में प्रिगोझिन की मौत हो गई। प्रिगोझिन की मौत से उसकी वैगनर आर्मी के सैनिकों में गुस्से का माहौल है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.