अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, काबुल समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके
Published: Dec 11, 2022 11:54:41 am
अफगानिस्तान में इन दिनों भूकंप के झटकों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज सूबह भी यहां तगड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप के कारण अब तक किसी जानमाल को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं मिली है।


4.2 magnitude earthquake 30 km from Pul-e ‘Alam, Lowgar, Afghanistan
अफगानिस्तान में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। अफगानिस्तान के 30 किमी पूर्वोत्तर में पुल-ए-आलम नाम की जगह पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 41 किलोमीटर दर्ज की गई है। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6.20 बजे झटके महसूस हुए। लोग सहम कर सड़कों पर आ गए। फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।