scriptIndonesia Earthquake : इंडोनेशिया में 17 दिन में तीसरी बार भूकंप, जकार्ता में हिली इमारतें, पहले मारे गए थे 334 लोग | 5.8-magnitude earthquake jolts Indonesia's Java | Patrika News

Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया में 17 दिन में तीसरी बार भूकंप, जकार्ता में हिली इमारतें, पहले मारे गए थे 334 लोग

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2022 10:36:26 am

Submitted by:

Amit Purohit

5.8 earthquake jolts Indonesia’s Java: इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता (Jakarta)और मेन आइलैंड जावा (Main island of Java) में महसूस किए गए हैं। 17 दिन में गुरुवार को तीसरी बार आए भूकंप को लेकर लोगों में दहशत देखी गई। अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता 5.8 (5.8 magnitude) मापी गई है, जो 21 नवंबर में आए 5.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से ज्यादा है।

earth_quake.jpg
गुरुवार को इंडोनेशिया की राजधानी और मुख्य द्वीप जावा के अन्य हिस्सों में तेज भूकंप आया, लेकिन गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। राजधानी जकार्ता में गगनचुंबी इमारतें कई सेकंड तक हिलती रहीं और लोग घरों से बाहर निकल आए।
पिछली बार से ज्यादा तीव्रता
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey)ने कहा कि 5.8 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत में सिरंजंग-हिलिर (Sirjang-Hilir) से 14 किमी उत्तर-पश्चिम में 123.7 किलोमीटर की गहराई में आया था। यह, वही प्रांत है जिसके सियानजुर (Cianjur) शहर में 21 नवंबर को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 334 लोग मारे गए थे और लगभग 600 घायल हो गए थे।
तीन दिसंबर को भी दहली धरती
3 दिसंबर को इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिससे दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क की ओर भागे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। इस भूकंप के कारण कुछ इलाकों में मामूली नुकसान हुआ। इंडोनेशिया के ईस्ट जावा में 6 दिसंबर को भी 6.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।
21 नवंबर के भूकंप से भारी तबाही
21 नवंबर को इंडोनेशिया के वेस्ट जावा (West Java) में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 334 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 600 से ज्यादा घायल हो गए थे। सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सुनामी के बाद से इंडोनेशिया में यह सबसे भीषण भूकंप था। सुलावेसी में आए भूकंप में करीब 4340 लोग मारे गए थे। इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं, लेकिन जकार्ता में उन्हें महसूस करना असामान्य है।
फरवरी में सुमात्रा प्रांत में भूकंप आया था
इंडोनेशिया की आबादी 27.64 करोड़ से अधिक है। यहां अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आती रहती है। इसी साल फरवरी में भी पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो गए थे। इसी तरह जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए।
2004 में, हिंद महासागर में एक शक्तिशाली भूकंप और सुनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 230,000 लोगों की जान ले ली, जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया में थे।




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो