scriptजापान में 7.3 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, फुकुशीमा रहा केंद्र | 7.3-magnitude sturdy earthquake in Japan | Patrika News

जापान में 7.3 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, फुकुशीमा रहा केंद्र

Published: Nov 22, 2016 05:00:00 am

जापान की मौसम एजेंसी ने भूकंप के साथ समुद्री लहरों संबंधी सुनामी की चेतावनी भी जारी की 

earth quake

earth quake

टोक्यो. उत्तरी जापान में शुरुआती आकलन के मुताबिक स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 5.59 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया। जापान की मौसम एजेंसी ने इसकी पुष्टि करते हुए देश के अधिकांश उत्तरी प्रशांत तटीय क्षेत्र में ऊंची समुद्री लहरों संबंधी सुनामी की चेतावनी जारी की है। 

भूकंप का केंद्र फु कुशीमा 
मौसम एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र फु कुशीमा तट के पास समुद्र में 10 किमी गहराई में था। भूकंप के झटके टोक्यो तक महसूस किए गए। तात्कालिक स्तर पर अभी किसी नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने शुरुआत में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी लेकिन बाद में इसको घटाकर 6.9 कर दिया। 

देश के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशनए भूकंप के मद्देनजर फु कुशीमा में अपने परमाणु प्लांट में हुए किसी प्रकार के नुकसान का जायजा ले रहा है। दूसरी तरफ तोहोकू इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन ने कहा कि उसके ओनागावा परमाणु प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

टीवी रिपोर्टों के मुताबिक मौसम एजेंसी ने फु कुशीमा में तीन मीटर ऊंची (10 फ ीट) समुद्री लहरें उठने सुनामी की चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि मार्च, 2011 में यहां आए भूकंप और सुनामी के चलते टेप्को का डायची परमाणु प्लांट बुरी तरह प्रभावित हुआ था। 

2011 में आया था सबसे शक्तिशाली भूकंप
इससे पहले 11 मार्च 2011 को जापान में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता का अब तक का सर्वाधिक शक्तिशाली भूकंप रिकॉर्ड किया गया। उससे उपजी सुनामी की लहरों ने चेर्नोबिल संकट के बाद दुनिया में सबसे बड़े परमाणु संकट को उत्पन्न कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो