scriptAbout 5,000 people entered Mizoram after airstrikes in Myanmar | म्यांमार में हवाई हमलों के बाद 5,000 लोग भारत में घुसे, मिज़ोरम में ली शरण | Patrika News

म्यांमार में हवाई हमलों के बाद 5,000 लोग भारत में घुसे, मिज़ोरम में ली शरण

locationनई दिल्लीPublished: Nov 15, 2023 09:37:33 am

Submitted by:

Tanay Mishra

Myanmar Violence: म्यांमार में सेना और विद्रोही गुटों के बीच चल रहा सशस्त्र संघर्ष गंभीर होता जा रहा है। इस जंग में अब सेना (जुंटा) की तरफ से हवाई हमले भी शुरू हो गए हैं जिससे म्यांमार के लोग अपनी जान बचाने के लिए भारत आ रहे हैं।

myanmar_refugees_in_india.jpg
Myanmar refugees in India

म्यांमार में सेना (म्यांमार जुंटा) और विद्रोही गुटों के बीच चल रहा सशस्त्र संघर्ष रुकने की जगह गंभीर होता जा रहा है। इस हिंसा की वजह से म्यांमार में स्थिति काफी बिगड़ गई है। म्यांमार में विद्रोही गुटों की बगावत से सैन्य शासन को चुनौती भी मिल रही है। ऐसे में दोनों पक्ष एक- दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पहले ये हमले गोलीबारी और जमीनी बमबारी तक ही सीमित थे, पर अब हवाई हमले भी शुरू हो गए हैं। म्यांमार में चल रही इस हिंसा का असर देश के लोगों पर भी पड़ रहा है। खावमावी और रिहखावदार में दो सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं लेकिन हमले का इन हमलों से म्यांमार के लोगों में डर का माहौल है। म्यांमार में स्थिति बिगड़ने की वजह से लोग अपनी जान बचाने के लिए भारत में घुस रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.