scriptखतरनाक: कोरोना महामारी रोकने के लिए बनी रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी से एड्स होने का खतरा, कई देशों ने इस्तेमाल पर लगाई रोक | after aids report Namibia ban russian corona virus vaccine sputnik-v | Patrika News

खतरनाक: कोरोना महामारी रोकने के लिए बनी रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी से एड्स होने का खतरा, कई देशों ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

Published: Oct 24, 2021 02:45:08 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

दक्षिण अफ्रीका के बाद अब नामीबिया भी रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी के इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रहा है।नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। कुछ समय पहले ही नामीबिया के पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन को लेकर चिंता जाहिर की थी, जिसके बाद नामीबिया में भी इसके इस्तेमाल पर रोक लगाया जाएगा।
 

sputnik.jpg
नई दिल्ली।

रूस की कोरोना महामारी को रोकने के लिए बनी स्पूतनिक-वी वैक्सीन से एड्स होने की खबरें सामने आने के बाद कुछ देशों ने इसके इस्तेमाल पर अपने यहां रोक लगा दी है।
दक्षिण अफ्रीका के बाद अब नामीबिया भी रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी के इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रहा है। नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। कुछ समय पहले ही नामीबिया के पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन को लेकर चिंता जाहिर की थी, जिसके बाद नामीबिया में भी इसके इस्तेमाल पर रोक लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें
-

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अमरीका में बैठकर जारी किया भारत का विवादित नक्शा, देखिए क्या हटा दिया

दरअसल, यह माना जा रहा है कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन लेने वाले पुरुषों में एचआईवी होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। स्पूतनिक-वी वैक्सीन को विकसित करने वाले जमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। इंस्टीट्यूट ने कहा है कि नामीबिया का फैसला किसी वैज्ञानिक साक्ष्य या रिसर्च पर आधारित नहीं है।
दक्षिण अफ्रीकी नियामक SAHPRA ने फैसला लिया है कि वह अपने देश में स्पूतनिक-वी के आपात इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देगा। इसके पीछे दवा नियामक ने कहा है कि कुछ शोधों से यह पता लगता है कि स्पूतनिक-वी में एडेनोवायरस टाइप 5 वेक्टर है, जिसके इस्तेमाल से पुरुषों में एचआईवी होने की आशंका बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें
-

मैक्सिको के रेस्तरां में ड्रग तस्करों के बीच फायरिंग, जन्मदिन मना रही भारतीय मूल की महिला की गोली लगने से मौत

नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूसी वैक्सीन के इस्तेमाल को बंद करने का उनका फैसला इस चिंता के सामने आने के बाद लिया गया है कि स्पूतनिक वी लेने वाले पुरुषों में संभवतः एचाईवी होने की आशंका ज्यादा होती है।
बता दें कि भारत में भी स्पूतनिक-वी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई आशंका सामने नहीं आई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो