अमरीका को है भरोसा, पुतिन को युद्ध खत्म करने को मना सकते हैं मोदी
जयपुरPublished: Feb 11, 2023 11:20:35 pm
अब से ठीक 12 दिन बाद 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक साल पूरा हो जाएगा। इस विनाशकारी युद्ध के चलते दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। पूरी दुनिया में चिंता है कि ये युद्ध कैसे रुकेगा।


,
वॉशिंगटन। अब से ठीक 12 दिन बाद 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक साल पूरा हो जाएगा। इस विनाशकारी युद्ध के चलते दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। पूरी दुनिया में चिंता है कि ये युद्ध कैसे रुकेगा। यही सवाल जब व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी से पूछा गया कि दोनों देशों के बीच युद्ध कैसे रोका जा सकता है तो उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्य को कर सकते हैं। वह पुतिन को इसके लिए मना सकते हैं।