scriptAmerica's deadliest fighter jet F-35 goes missing | अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 उड़ान के दौरान हुआ गायब, ढूंढने के लिए लोगों से मांगी मदद | Patrika News

अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 उड़ान के दौरान हुआ गायब, ढूंढने के लिए लोगों से मांगी मदद

locationनई दिल्लीPublished: Sep 18, 2023 05:23:50 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

F-35 Fighter Jet Goes Missing In America: अमेरिका में हाल ही में एक चौंका देने वाला हादसा हुआ है। देश का सबसे खतरनाक फाइटर जेट एक दुर्घटना के बाद गायब हो गया है।

f-35_fighter_jet.jpg
F-35 Fighter Jet

अमेरिका (United States Of America) में हाल ही में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ है। अमेरिका की एयर फोर्स को दुनिया की सबसे शक्तिशाली एयर फोर्स माना जाता है। अमेरिकी एयर फोर्स में ऐसे कई फाइटर जेट्स हैं जो बहुत ही खतरनाक हैं। इन्हीं में से एक है F-35B Lightning II फाइटर जेट, जिसे अमेरिका की एयर फोर्स का सबसे खतरनाक फाइटर जेट माना जाता है। पर हाल ही में एक हादसे में इस खतरनाक फाइटर जेट के साथ एक चौंका देने वाली घटना हुई। रविवार को साउथ कैरोलिना (South Carolina) राज्य के नॉर्थ चार्ल्‍सटन एयरबेस से टेकऑफ करने के बाद से ही इस फाइटर जेट का पता नहीं लगाया जा सका है। यह फाइटर जेट उड़ान के दौरान ही गायब हो गया। हालांकि इसमें बैठे पायलट ने तो कूदकर पैराशूट की मदद से अपनी जान बचा ली, पर F-35B Lightning II फाइटर जेट का क्या हुआ, इस बारे में अमेरिकी एयर फोर्स को भी नहीं पता।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.