script

एलियंस के स्पेसशिप जैसा दिखता है एपल का नया दफ्तर

locationनई दिल्लीPublished: Oct 06, 2017 10:09:32 pm

Submitted by:

dinesh mishra1

दुनिया की चर्चित आईफोन निर्माता कंपनी एपल का नया हेडक्वॉर्टर बनकर तकरीबन तैयार हो गया है। इसे एपल पार्क नाम दिया गया है।

apple spaceship

apple spaceship

कैलिफोर्निया। दुनिया की चर्चित आईफोन निर्माता कंपनी एपल का नया हेडक्वॉर्टर बनकर तकरीबन तैयार हो गया है। इसे एपल पार्क नाम दिया गया है। यह देखने में एलियन के किसी यान जैसा दिखता है। हालांकि, अपनी भव्यता के चलते इसे स्पेसशिप कैंपस भी कहा जाता है। इसे अमरीका में कैलिफोर्निया के कुपरटिनो में बनाया गया है। अभी एपल के इस ऑफिस में 12,000 कर्मचारी काम करते हैं। मुख्यालय समेत पूरे परिसर के निर्माण पर 32,667 करोड़ रुपए लागत आई है। इसमें से 2790 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यालय का मुख्य भवन स्पेसशिप बनाया गया है। पूरे परिसर में 15 बड़ी इमारतें बनाई गई हैं। पूरी स्पेसशिप इमारत 280 लाख वर्ग फीट में बनी है। जबकि गूगल का कैलिफोर्निया में बना हेडक्वॉर्टर का एरिया सिर्फ 20 लाख वर्ग फीट में ही है। परिसर के चारों ओर $कृत्रिम पहाड़ और जंगल भी बनाए गए हैं। हरियाली इतनी है कि तकरीबन 80 फीसदी परिसर पेड़ों से ढका है। इसमें 9000 सूखारोधी प्रजाति वाले पेड़ लगाए गए हैं, जो हर मौसम में हरे-भरे रहेंगे।
1170 करोड़ में बना स्टीव जॉब्स थिएटर
परिसर में सेमिनार या फिर अपने उत्पादों की लांचिंग के लिए एपल ने 1170 करोड़ रुपए सिर्फ स्टीव जॉब्स थिएटर बनाने में खर्च किए हैं। थिएटर में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता है। स्टीव जॉब्स थिएटर में ही एपल ने हाल ही में अपने नए आईफोन का लांच किया था।

कैफेटेरिया में 4 हजार लोगों के बैठने की क्षमता
इसके अलावा परिसर में 4000 लोगों की क्षमता वाला एक कैफेटेरिया भी बनाया गया है। जहां फुरसत के पलों में कर्मचारी कॉफी-नाश्ता वगैरह कर सकते हैं। वहीं यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ७१२करोड़ रुपए लागत से विजिटर सेंटर बनाया गया है।
शोध और फिटनेस सेंटर भी
यहां पर 3,00,000 वर्ग फीट में एक शोध सेंटर भी बनाया गया है, जो एक तरह से कंपनी के नए उत्पादों की डिजाइन, निर्माण और पैकेजिंग पर काम कर रहा है। इसके अलावा यहां पर 947 करोड़ रुपए की लागत से एक पार्किंग भी बनाई गई है।
योग और फिटनेस सेंटर भी
इसके अलावा एपल ने नए मुख्यालय में अपने कर्मचारियों की सेहत का भी खासा ख्याल रखा है। यहां पर 104 करोड़ रुपए लागत की फिटनेस सेंटर बनाया गया है। जिसमें दो मंजिला योग केंद्र भी है। जो लोगों को ध्यान करने और खुद को चुस्त-दुरूस्त रखने में मददगार साबित होगा।

स्टीव ने बताया था दुनिया का बेहतरीन दफ्तर
एपल के सहसंस्थापक स्टीव जॉब्स ने इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑफिस बताया था। वहीं मौजूदा सीईओ टिम कुक ने इसे भविष्य में एपल के कर्मचारियों के लिए एक उपहार करार दिया था।
2014 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट
इस नए मुख्यालय को इसी साल अप्रेल में कर्मचारियों के लिए खोला गया था। माना जा रहा है कि इसका पूरी तरह से काम 2017 के आखिर तक खत्म हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो