विदेश

Corona : देश पर संकट आया तो बड़ी कंपनियां मूल उत्पाद छोड़ मास्क और वेंटिलेटर बनाने लगीं

कोरोनावायरस के चलते अमरीका और पूरी दुनिया में चिकित्सा उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई

Apr 07, 2020 / 12:47 am

pushpesh

Corona : देश पर संकट आया तो बड़ी कंपनियां मूल उत्पाद छोड़ मास्क और वेंटिलेटर बनाने लगीं

न्यूयॉर्क.
आपदा के वक्त उद्योग जगत किसी भी देश के की सबसे बड़ी ताकत होती है। कोरोनावायरस के चलते अमरीका और पूरी दुनिया में चिकित्सा उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई। इसको देखते हुए देश की कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने अपने मूल उत्पाद छोडकऱ मास्क, गाउन, शील्ड और वेंटीलेटर बनाने शुरू कर दिए हैं, जिसकी इस वक्त सबसे अधिक आवश्यकता है। वाहन निर्माता, फैशन और शूज बनाने वाली कंपनियां अब इस काम में जुट गई हैं।
जनरल मोटर्स : वेंटीलेटर बनाने वाली कंपनी वेंटेक के साथ मिलकर जनरल मोटर्स हर माह दस हजार वेंटीलेटर और एक लाख सर्जिकल मास्क तैयार करेगी। इसके लिए एक हजार कर्मी और 100 ऑटो सप्लायर्स को जोड़ा गया।
बु्रक्स ब्रदर्स : ब्रांडेड कपड़े बनाने वाली कंपनी ने न्यूयॉर्क, उत्तरी कैरोलिना व मैसाचुसेट्स में अपने कारखानों को मास्क और गाउन बनाने के लिए बदल दिया है। इस सप्ताह से कंपनी प्रति सप्ताह डेढ़ लाख मास्क बनाएंगे।
माय पिलो : अमरीका के दो शहरों में पॉली फोम तकिया बनाने वाली कंपनी अब अपने कुल उत्पादन का 75 फीसदी मास्क बनाएगी। माय पिलो के संस्थापक माइक लिंडेल ट्रंप के बड़े समर्थक हैं, और उनके आह्वान पर यह फैसला लिया।
फोर्ड : मिशिगन स्थित वाहन निर्माता कंपनी वेंटीलेर का निर्माण कर इलेक्ट्रिकल हेल्थकेयर में अपना बड़ा योगदान दे रही है। कंपनी ने 3एम कंपनी से हाथ मिलाया है और 3डी प्रिंटर्स की मदद से हर सप्ताह एक लाख मास्क बनाएगी।
क्रिश्चियन सिरियानो : फैशन डिजाइनर कंपनी, जिसे न्यूयॉर्क में अपने कर्मचारियों को घर से सर्जिकल मास्क सिलकर देने को कहा। ऐसा करने वाली अमरीका की पहली कंपनी है। कंपनी हर दिन 500 मास्क तैयार कर रही है।
टेस्ला: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 20 मार्च को चीन से 1255 वेंटीलेटर खरीद कर लॉस एंजिल्स के अस्पतालों को दान किया। उन्होंने न्यूयॉर्क और दूसरे अस्पतालों के लिए भी वेंटीलेटर देने का वादा किया है।
राल्फ लॉरेन : अमरीकी फैशन ब्रांड ने घोषणा की है कि वह स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ढाई लाख मास्क और 25 हजार आइसोलेशन गाउन का उत्पादन करेगा। इतना ही नहीं राल्फ लॉरेन ने फंड जुटाने की बात भी कही है।
अंडर आर्मर : खेल सामग्री वकपड़े बनाने वाली कंपनी पांच लाख फेस मास्क और हजारों गाउन का उत्पादन करेगा। इसके अलावा जूते बनाने वाली कंपनी न्यू बैलेंस और नाइक ने भी मेडिकल सामग्री बनाने की घोषणा की है।

Home / world / Corona : देश पर संकट आया तो बड़ी कंपनियां मूल उत्पाद छोड़ मास्क और वेंटिलेटर बनाने लगीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.