script

राष्ट्रपति मादुरो का सत्ता से बेदखल होना पुतिन की बड़ी हार

locationजयपुरPublished: Feb 15, 2019 07:03:24 pm

Submitted by:

manish singh

वेनेजुएला में अगर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो सत्ता से बेदखल होते हैं तो रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भी बड़ी हार होगी। इसका असर वैश्विक राजनीति पर पड़ेगा।

russia, china, economy, putin, maduro, oil, help, america

राष्ट्रपति मादुरो का सत्ता से बेदखल होना पुतिन की बड़ी हार

रूस वेनेजुएला का सबसे करीबी है जो उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर तरह की मदद करता है। वेनेजुएला अभी वित्तीय हालात को लेकर चौतरफा घिरा हुआ है। चीन उससे 4 हजार 958 अरब का तेल खरीदकर आर्थिक मदद के बहाने उसके करीब जाने की कोशिश कर रहा है जबकि रूस अरबों रुपए की रकम पिछले बीस साल में वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था में निवेश कर चुका है। पिछले साल दिसंबर में छह लाख टन अनाज और 425 अरब रुपए की आर्थिक मदद पहुंचा चुका है। रूस की तेल और गैस कंपनी रॉसनेफ्ट जो पुतिन के करीब इगोर सेचिन चलाते हैं वे भी मदद में लगे हैं। वेनेजुएला की सेना का रूसी सेना के साथ अच्छा तालमेल है और वे मादुरो के साथ हर स्थिति में खड़ी है लेकिन देश में राजनीतिक और आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है जिससे मादुरो लंबे समय तक टिक सकें।

रूस ने वेनेजुएला को दिया है सुझाव

एक रिपोर्ट के अनुसार रॉसनेफ्ट ने वेनेजुएला की तेल कंपनी पीडीवीएसए से 2017 के अंत तक 1,770 करोड़ रुपए का तेल खरीदकर उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया था। कर्ज में डूबा वेनेजुएला तेल के जरिए इससे उबरने की कोशिश में लगा है जिससे वेनेजुएला में तेल उत्पादन की दर पहले की तुलना में आठ फीसदी से अधिक हो गई है। रूसी तेल कंपनी के संचालक सेचिन ने अमरीका को आधार बनाते हुए यहां तक कह दिया है कि ‘हम यहां से छोडकऱ नहीं जाने वाले और हमें कोई भगा भी नहीं सकता’। सद्दाम हुसैन के खिलाफ ईराक में जब अमरीका ने युद्ध छेड़ा तो रूस को अपना तेल लाइसेंस गंवाना पड़ा जिससे उसे आर्थिक क्षति हुई थी।

रूस ने वेनेजुएला को बुरे आर्थिक हालात से उबरने के लिए कई सुझाव दिए हैं। इसमें गैर जरूरी टैक्स की वसूली बंद करना, कर वसूली नियमों में बदलाव, न्यूनतम आय की सीमा तय करना प्रमुख है लेकिन इसमें बहुत देरी हो गई है और बिना सहयोग के इसे लागू करा पाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में मादुरो का सत्ता से बेदखल होना रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की बड़ी हार होगी। वेनेजुएला में अगर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो सत्ता से बेदखल होते हैं तो रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भी बड़ी हार होगी। इसका असर वैश्विक राजनीति पर पड़ेगा।

ब्लूमबर्ग, वाशिंगटन पोस्ट से विशेष अनुबंध के तहत

ट्रेंडिंग वीडियो