नई दिल्लीPublished: Oct 18, 2023 12:42:42 pm
Tanay Mishra
Big Revelation In French School Teacher Murder: फ्रांस में पिछले शुक्रवार को एक स्कूल टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
फ्रांस (France) में पिछले शुक्रवार को अरास (Arras) शहर के एक स्कूल में नाइफ अटैक (चाकू से हमला) का मामला सामने आया। एक 20 साल के लड़के ने, जो स्कूल में पहले पढ़ता था, ने अरास के एक स्कूल में एक फ्रेंच भाषा पढ़ाने वाले टीचर की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी थी। साथ ही तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार हत्यारा मोहम्मद मोगुचकोव चेचेन मूल का मुस्लिम लड़का था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें हमलावर, उसका भाई, परिवार के अन्य सदस्य और 2 बेलारूसी नागरिक भी शामिल थे।
इस घटना के बाद से फ्रांस में तनाव की स्थिति बढ़ गई थी। स्थिति को देखते हुए टॉप लेवल अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने बड़ा फैसला लेते हुए फ्रांस में 7,000 सैनिकों की तैनाती कर दी। ज़्यादातर सैनिकों की तैनाती अरास में की गई। मैक्रों ने इस घटना को इस्लामिक आतंकवाद का मामला बताया है। हमलावर हमले के समय अल्लाहु-अकबर चिल्लाया था। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।