scriptब्राजील में दो स्कूलों में अंधाधुंध फायरिंग: 3 लोागें की मौत, कई घायल | Brazil school shooting: At least 3 dead and 11 injured | Patrika News

ब्राजील में दो स्कूलों में अंधाधुंध फायरिंग: 3 लोागें की मौत, कई घायल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2022 08:58:24 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Brazil school shooting: अधिकारियों ने कहा कि एक बंदूकधारी ने शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में दो स्कूलों में गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

Brazil school shooting

Brazil school shooting

दक्षिणपूर्वी ब्राजील से गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां दो स्कूलों में 16 वर्षीय एक शूटर ने फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना में एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 11 लोग घायल हो गए, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक शूटर ने दो स्कूलों में घुसकर दो शिक्षकों और एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे के बाद चारों तरफ भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।


अधिकारियों ने कहा कि शूटर एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल से लैस था और उसने सैन्य पोशाक और बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। एस्पिरिटो सैंटो राज्य के अराक्रूज शहर के अधिकारियों ने कहा कि शूटर ने शुक्रवार सुबह अपने पूर्व स्कूल में शिक्षकों के एक समूह पर गोलियां चलाईं, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो टीचर और एक छात्रा शामिल हैं। इस घटना में करीब 11 घायल हो गए है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 


मेयर लुइस कार्लोस कॉटिन्हो ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इसके बाद वह (शूटर) दूसरे स्कूल में गया। यहां भी उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। यहां एक लड़की की हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। राज्य के गवर्नर रेनाटो कासाग्रांडे ने कहा कि अधिकारियों ने तलाशी के बाद संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार कर लिया। गवर्नर ने ट्वीट कर कहा, हम मामले की जांच जारी रखेंगे और जल्द ही और अधिक जानकारी जुटाएंगे।

यह भी पढ़ें

ब्राजील अर्जेंटीना फुटबाल मैच के दीवाने केरल में आपस में भिड़े

 


ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने गोलीबारी की इस घटना पर दुख जताते हुए इसे ट्रेजेडी बताया। उन्होंने ट्वीट ने लिखा कि मैं हमलों के बारे में जानकर दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरीगहरी संवेदना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो