scriptआज सुपुर्द-ए-खाक होंगी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानिए अंतिम संस्कार में दुनिया भर से कौन-कौन नेता हो रहे शामिल | Britain's Queen Elizabeth II will be handed over today, know which leaders from all over the world are attending the funeral | Patrika News

आज सुपुर्द-ए-खाक होंगी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानिए अंतिम संस्कार में दुनिया भर से कौन-कौन नेता हो रहे शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2022 08:05:09 am

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को आज तय कार्यक्रम के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। क्वीन को पति प्रिंस फिलिप के बाजू में दफनाया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार महारानी के अंतिम संस्कार का स्टेट फ्यूनरल का कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

britain-s-queen-elizabeth-ii-will-be-handed-over-today-know-which-leaders-from-all-over-the-world-are-attending-the-funeral_1.jpg
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रतिनिधि लंदन पहुंचे हुए हैं। भारत की ओर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते दिन ही लंदन पहुंच चुकी है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को ही लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में आज 2 मिलियन से अधिक लोग की भीड़ होगी।
महारानी का पार्थिव शरीर अभी पार्लियामेंट के वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है, जिसका अंतिम संस्कार का स्टेट फ्यूनरल का कार्यक्रम ब्रिटिश समय के 11 बजे और भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। स्टेट फ्यूनरल खत्म होने के बाद पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा।
भारतीय समयानुसार 12:30 बजे से दूसरे देशों से आए हुए गेस्ट महारानी का कर सकेंगे अंतिम दर्शन
भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे तक लोग महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत के पास जाकर उनका दर्शन कर सकेंगे और श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार 12:30 बजे से वीआईपी लोग, दूसरे देशों से आए हुए गेस्ट महारानी का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देंगे। अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू अंतिम संस्कार की प्रकिया शुरू होगी, जिसमें महारानी के ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल से निकाल कर वेस्टमिंस्टर एबे एक गन कैरिएज में ले जाया जाएगा। ताबूत को 142 नवल सेलर्स खींचेंगे, जिसमें किंग चार्ल्स व उनके बेटे ताबूत के साथ चलेंगे।
 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के कौन-कौन नेता हो रहे शामिल

एशिया

– महामहिम द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति

– वांग किशन, चीन के उपराष्ट्रपति

– रानिल विक्रमसिंघे, श्रीलंका के राष्ट्रपति
– शेख हसीना, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री

– जैसिंडा अर्डर्न, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री

– एंथोनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री

– यूं सुक-योल, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति

– हलीमा याकूब, सिंगापुर के राष्ट्रपति
 

अफ्रीका

– सिरिल रामफोसा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति

– येमी ओसिनबाजो, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति

– नाना अकुफो-एडो, घाना के राष्ट्रपति

– विलियम रुटो, केन्या के राष्ट्रपति

– पॉल कागामे, रवांडा के राष्ट्रपति
– अली बोंगो, गैबॉन के राष्ट्रपति

– जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान, सूडान के सैन्य नेता

– क्रिस्टोफ़ मोबोसो एन’कोडिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष

 

यूरोप और मध्य पूर्व
– इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति

– फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर, जर्मनी के राष्ट्रपति

– सर्जियो मटेरेला, इटली के राष्ट्रपति

– माइकल डी. हिगिंस, आयरलैंड के राष्ट्रपति

– माइकल मार्टिन, आयरलैंड के ताओसीच (प्रधान मंत्री)
– मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, पुर्तगाल के राष्ट्रपति

-अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन, ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति

– कैटलिन नोवाक, हंगरी के राष्ट्रपति

– आंद्रेजेज डूडा, पोलैंड के राष्ट्रपति

– एगिल्स लेविट्स, लातविया के राष्ट्रपति
– गीतानस नौसेदा, लिथुआनिया के राष्ट्रपति

– सौली निनिस्टो, फिनलैंड के राष्ट्रपति

– कतेरीना सकेलारोपोलू, ग्रीस की राष्ट्रपति

– जॉर्ज वेला, माल्टा के राष्ट्रपति

– निकोस अनास्तासीदेस, साइप्रस के राष्ट्रपति
– आर्कबिशप पॉल रिचर्ड गैलाघर, वेटिकन के विदेश मंत्री

– चार्ल्स मिशेल, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष

– उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष

– जेन्स स्टोलटेनबर्ग, नाटो के महासचिव
– मुस्तफा मदबौली, मिस्र के प्रधान मंत्री

– इसहाक हर्ज़ोग, इज़राइल के राष्ट्रपति

– मोहम्मद शतयेह, फिलीस्तीनी प्रधानमंत्री

 

रॉयल अटेंडीज़

– सम्राट नारुहितो और जापान की महारानी मसाको

– राजा विलेम-अलेक्जेंडर और नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा
– किंग फेलिप VI और स्पेन की रानी लेटिजिया

– जुआन कार्लोस, स्पेन के पूर्व राजा, उनकी पत्नी रानी सोफिया

– बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मथिल्डे

– डेनमार्क की रानी मार्गरेट द्वितीय, क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी
– किंग कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और स्वीडन की रानी सिल्विया

– राजा हेराल्ड वी और नॉर्वे की रानी सोना

– जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, भूटान के राजा

– ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह
– जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह

– सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन मोहम्मद अल सउदी

– कुवैत के क्राउन प्रिंस, शेख मेशल अल-अहमद अल-सबाही

– लेसोथो के राजा, लेत्सी III

– लिकटेंस्टीन के वंशानुगत राजकुमार एलोइस
– लक्जमबर्ग के ग्रैंड ड्यूक हेनरी

-पहांगी के मलेशियाई सुल्तान अब्दुल्ला

– मोनाको के राजकुमार, अल्बर्ट II

– मोरक्को के क्राउन प्रिंस मौले हसन

– ओमान के सुल्तान, हैथम बिन तारिक अल-सैद
– कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानीक

– संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

– टोंगा के राजा, टुपो VI


अमरीका

– जो बिडेन और जिल बिडेन, संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रपति और प्रथम महिला
– जस्टिन ट्रूडो, कनाडा के प्रधानमंत्री

-जायर बोल्सोनारो, ब्राजील के राष्ट्रपति

– पाउला-मे वीक्स, त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति

– सैंड्रा मेसन, बारबाडोस के राष्ट्रपति

– एंड्रयू होल्नेस, जमैका के प्रधान मंत्री
– फ्लोयला तज़ालम, बेलीज़ के गवर्नर जनरल

– सुसान डौगन, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर जनरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो